{"_id":"66d58974feacc7a54709815b","slug":"himanta-biswa-sarma-says-no-govt-in-78-years-provided-1-lakh-jobs-in-its-tenure-like-us-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: 'अपने कार्यकाल में एक लाख नौकरी देने का वादा पूरा किया'; हिमंत बोले- आजादी के बाद किसी ने ऐसा नहीं किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दावा: 'अपने कार्यकाल में एक लाख नौकरी देने का वादा पूरा किया'; हिमंत बोले- आजादी के बाद किसी ने ऐसा नहीं किया
Mon, 02 Sep 2024 03:16 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:16 PM IST
सार
अपने संबोधन के दौरान सरमा ने एलान किया कि उनकी सरकार अगले साल तक 50,000 और युवाओं को नौकरी देगी। ये भर्ती शिक्षा और पुलिस जैसे विभागों में होगी।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सरकारी नौकरी में भर्ती को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान एक लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं। सरमा ने कहा कि आजादी के बाद से किसी भी सरकार ने अपने शासनकाल के दौरान इतने युवाओं को नौकरियां नहीं दीं हैं। वे संविदा शिक्षकों और राज्य पूल शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति पत्र वितरण के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
अपने संबोधन के दौरान सरमा ने एलान किया कि उनकी सरकार अगले साल तक 50,000 और युवाओं को नौकरी देगी। ये भर्ती शिक्षा और पुलिस जैसे विभागों में होगी। उन्होंने कहा कि सभी नई नियुक्तियां राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) का हिस्सा होंगी, जो अप्रैल 2025 से स्वचालित रूप से एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) बन जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज की नियुक्तियों से पहले हमने 1,00,389 युवाओं को नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक लाख नौकरियां देने का अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम भविष्य में इस तरह के और मील के पत्थर हासिल करेंगे। बता दें कि भाजपा ने 2021 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान असम में हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना बात से पीछे हटते हुए कहा कि यह आंकड़ा पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए था।
विज्ञापन