बीजेपी नेता की सलाह- कांग्रेस को बचाने के लिए जिला स्तर पर काम करें राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 साल तक कांग्रेस के नेता रहे असम के शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को जिला परिषद स्तर से काम शुरू करना चाहिए। इंडियन एक्सप्रेस के ‘आइडिया एक्सचेंज’ कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यदि कांग्रेस मेरिट सिस्टम शुरू करती है तो वह जिंदा रह सकती है। इसके लिए सोनिया गांधी को विदाई दो और राहुल से कहो कि तुम अपना कॅरियर जिला परिषद सदस्य के रूप में शुरू करो। तभी पार्टी बच सकती है।"
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि "गांधी परिवार के पास कोई चुंबकिय ताकत नही है। कांग्रेस के पास चमचे हैं और गांधी परिवार के वफादार।" राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अपने काम को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्हें देखकर लगता है कि वो बिना इच्छा के राजनेता है। उन्होंने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा, ”वह (राहुल गांधी) आप से बात करेंगे और फिर अचानक से जिम चले जाएंगे। एक दिन में आप पांच-छह बार जिम चले जाते हैं तो इससे कार्यकर्ताओं में आपके प्रति विश्वास नहीं आता। आप उनसे बात करते रहे हैं और वे कुत्ते से खेलेंगे।
इससे यह संदेश जाता है कि आप गंभीर नहीं हैं। मैंने तीन साल तक उन्हें करीब से नोटिस किया। सुबह वे आप से कहेंगे कि, नहीं नहीं तुम्हे भव्य लाइफस्टाइल छोड़नी चाहिए। लेकिन शाम को खुद ही एग्जीक्यूटिव क्लास में अमेरिका चले जाएंगे। वे कांग्रेस को आगे नहीं ले जा सकते।”
23 तक कांग्रेस में रह चुके हैं हेमंत विश्व शर्मा
आपको बता दें कि हेमंत विश्व शर्मा इसी साल हुए असम चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले शर्मा असम कांग्रेस में मंत्री भी रहे थे। माना जाता है कि असम में भाजपा की जीत में उनका बड़ा योगदान रहा था। अमित शाह ने उन्हें वर्तमान में नॉर्थईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस की जिम्मेदारी दे रखी है। इस अलायंस के जरिए भाजपा उत्तर-पूर्व में अपनी पैठ बनाना चाहती है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में चमचा गिरी ज्यादा है। वहां नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग करते हैं क्योंकि इससे वे अपने बेटों को भी सीएम बनाने की मांग कर सकते हैं। इसी वजह से वहां पर लोग टिके हुए हैं।