फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Pradesh Assembly Elections Congress Aam Aadmi Party BJP made many election promises news in hindi

Himachal Election: हिमाचल में किसे मिलेगा जनता का साथ? भाजपा ने महिलाओं तो कांग्रेस ने सैनिकों पर खेला दांव

Sat, 12 Nov 2022 06:24 AM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:24 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने खूब बढ़-चढ़कर चुनावी वादे किये हैं। चुनावी रेवड़ियों की टक्कर में जनता किसके दावे पर भरोसा करती है, यह आठ दिसंबर को ही पता चलेगा जब चुनाव परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Assembly Elections Congress Aam Aadmi Party BJP made many election promises news in hindi
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में कई बार ‘चुनावी रेवड़ियों’ को लोकतंत्र के लिए खराब बता चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस पर एक मामला भी विचाराधीन है और चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों से इस पर उनकी राय जानने की पहल कर चुका है। चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों के द्वारा दिए गए सुझावों को देखकर इन चुनावी रेवड़ियों पर कोई रोक लगने की संभावना भी फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। इसी माहौल में हो रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने खूब बढ़-चढ़कर चुनावी वादे किये हैं। चुनावी रेवड़ियों की टक्कर में जनता किसके दावे पर भरोसा करती है, यह आठ दिसंबर को ही पता चलेगा जब चुनाव परिणाम आएंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने महिलाओं पर लगाया दांव
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Election 2022) में 12 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छह नवंबर रविवार को पार्टी का संकल्प पत्र पेश किया। पार्टी ने संकल्प पत्र में महिलाओं पर विशेष फोकस किया है। महिलाओं को नौकरियों में 33 प्रतिशत का आरक्षण देने की बड़ी घोषणा की गई है। इसके अलावा हर साल तीन  मुफ्त सिलेंडर, हर जिले में गर्ल्स होस्टल खोलने और छात्राओं को साइकिल-स्कूटी देने की भी घोषणा की गई है।    
विज्ञापन


संकल्प पत्र 2022 पेश करते समय उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार और अन्य नेता उपस्थित रहे। BJP नेता नड्डा ने दावा किया कि इस संकल्प पत्र को बनाने से पहले हिमाचल प्रदेश की जनता से राय ली गई और इसके बाद प्रदेश के लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के विकास के लिए इसे तैयार किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP के संकल्प पत्र 2022 के प्रमुख बिंदु-

  • समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।
  • वक्फ बोर्ड की अवैध संपत्तियों की जांच होगी।
  • आठ लाख नई नौकरियों का सृजन किया जायेगा।
  • बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली राशि (मुख्यमंत्री शगुन योजना) 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार करेंगे।
  • स्कूली छात्रों को साइकिल-स्कूटी देने का वादा।
  • हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल।
  • महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण।
  • साल में तीन मुफ्त सिलेंडर देंगे।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार की ओर से 3000 रूपये प्रति वर्ष की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
  • पांच नए मेडिकल कॉलेज।
  • हर विधानसभा में मोबाइल क्लीनिक वैन।
  • इसके अलावा राज्य कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के विभिन्न उपाय और किसानों की स्थिति बेहतर करने के लिए भी संकल्प पत्र में कई वायदे किए गए हैं।  


कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र में एक लाख नौकरियों का वादा
कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पार्टी की ओर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे प्रतिज्ञा पत्र का नाम दिया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शाण्डिल ने प्रतिज्ञा पत्र जारी करते हुए 10 गारंटी देने का दावा किया। प्रतिज्ञा पत्र के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

  • सरकार बनने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में प्रति वर्ष एक लाख नई नौकरियां देने पर निर्णय।
  • पांच लाख युवाओं को रोजगार, हर विधानसभा में 10 करोड़ का स्टार्ट अप फंड।   
  • प्रति माह 300 यूनिट फ्री बिजली।
  • पुरानी पेंशन योजना की दुबारा शुरुआत।
  • 18 वर्ष से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपये की आर्थिक सहायता।
  • सभी बुजुर्गों को हर चार साल में किसी भी तीर्थ यात्रा को मुफ्त करने की लुभावनी घोषणा।
  • सेब उत्पादक किसानों के लिए योजनायें।   


आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश में किए गए प्रमुख वादे-
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश चुनाव को जीतने के लिए कई महत्त्वपूर्ण वायदे किये हैं। मुफ्त बिजली-पानी और शिक्षा-स्वास्थ्य के दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पार्टी ने इस राज्य के मतदाताओं को भी लुभाने की कोशिश की है। पार्टी के प्रमुख वायदे इस प्रकार हैं-

  • पुरानी पेंशन योजना की बहाली।
  • युवाओं को हर महीने 3000 रूपये बेरोजगारी भत्ता।
  • महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये की सहायता।
  • अच्छी और फ्री शिक्षा देने का वादा।
  • प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को रोकने के लिए उपाय।
  • कच्चे शिक्षकों को पक्की भर्ती देने का वादा।
  • मुफ्त बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का वादा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed