फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Election 2017 bjp going to announce their candidates name today

Himachal Election 2017: आज शाम भाजपा करेगी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

Sat, 14 Oct 2017 03:10 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
Himachal Election 2017 bjp going to announce their candidates name today
Amit Shah in Himachal

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को होने जा रहे हैं, भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शनिवार शाम को कर सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज शनिवार शाम 6:30 बजे पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। जिसमें चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन


बिहार के दौरे पर गए पीएम मोदी भी देर शाम दिल्ली लौट आएंगे। वे भी इस बैठक में शामिल होंगे। उनके बिहार के दौरे के मद्देनजर ही शाह ने चुनाव समिति की बैठक शाम को बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल के लिए करीब 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम का भाजपा आज ऐलान कर देगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर अब भी असमंजस
हिमाचल विधानसभा चुनाव की तिथियों के ऐलान के बावजूद भी भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को लेकर पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा नेतृत्व की मंशा प्रदेश के सभी नेताओं को मुख्यमंत्री पद का लॉली पॉप देकर चुनाव में उतारने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हिमाचल विस चुनाव: ताउम्र रहे धुर विरोधी, अब एक धुरी पर लौटे

उत्तराखंड में बिना चेहरा आगे कर सफलता की मिसाल पार्टी नेतृत्व के सामने है। यही वजह है कि भाजपा आलाकमान हिमाचल प्रदेश में भी मुख्यमंत्री का चेहरा सामने किए बगैर ही मैदान में उतरने के मूड में है।

धूमल बनाम नड्डा बनी चेहरे की जंग

Himachal Election 2017 bjp going to announce their candidates name today
Amit Shah in Himachal

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के चेहरे की जंग प्रेम कुमार धूमल बनाम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच सिमटकर रह गई है। लंबे समय से प्रदेश में भाजपा का चेहरा रहे पूर्व मुख्यमंत्री धूमल अब भी अपने आपको सूबे का स्वाभाविक चेहरा मानते हैं। वहीं केंद्रीय नेतृत्व की पसंद शांत स्वभाव वाले नड्डा हैं।

इस बीच प्रदेश के कुछ चेहरे भी नड्डा और धूमल की जंग में अपनी लॉटरी लगने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ऐसा होना बेहद मुश्किल लग रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के सियासी दांव के बाद  चेहरा आगे करने के मामले को लेकर भाजपा पर बेशक दबाव है। मगर पार्टी आलाकमान अब भी बिना किसी चेहरे को आगे किए मैदान में उतरने के मूड में है।

जबकि कांग्रेस ने वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आगे करते हुए उन्हें खुली छूट दे दी है। बावजूद इसके भाजपा नेता मान रहे हैं कि सूबे में अगली सरकार पार्टी की बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed