फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   hillary clinton arrives jodhpur to visit umaid bhawan palace

हिलेरी क्लिंटन पहुंची जोधपुर, देखने जाएंगी उम्मैद भवन

Tue, 13 Mar 2018 03:56 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
hillary clinton arrives jodhpur to visit umaid bhawan palace

अमेरिका की पूर्व राज्य सचिव हिलेरी क्लिंटन राजस्थान के जोधपुर शहर पहुंच चुकी हैं। हिलेरी पहले उम्मैद भवन की यात्रा करेंगी। जोधपुर में स्थित उम्मैद भवन दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। यह महल ताज होटल का ही एक अंग है। महल का नाम महाराजा उम्मैद सिंह के नाम पर रखा गया था।  यह महल इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि यहां के एक हिस्से में संग्रहालय भी है। महल को बनने में 16 साल से भी अधिक का समय सगा था। इस महल का निर्माण  इसलिए करावाया गया था ताकि अकाल के समय लोगों को रोजगार मिल सके। 

विज्ञापन


लगभग 2-3 हजार लोगों ने इस महल का निर्माण किया। इसके निर्माण में 11 मिलियन की अनुमानित लागत लगी थी। महल को सुनहरे पीले बलुए पत्थर से बनाया गया था। इसे बनाने में संगमरमर का भी इस्तेमाल किया गया है। साथ ही बर्मा की सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल भी आंतरिक लकड़ी के काम के तौर पर किया गया है। महल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 347 कमरे और कई आंगन हैं। यहां एक बड़ा भोज हॉल भी है जिसमें 300 लोग आसानी से बैठ  सकते हैं। साल 1971 में राजा गज सिंह द्वारा महल के एक हिस्से को होटल में बदल दिया गया।  
विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार 11 मार्च को हिलेरी इंदौर पहुंची थीं। वह 11-13 मार्च तक भारत में ही रहेंगी। यह हिलेरी की प्राइवेट यात्रा है। हिलेरी इंदौर में रात 8 बजे देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वह महेश्वर के लिए रवाना हो गईं। वहां वह 10:23 बजे पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच वह सीधे रजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गईं। यहां उनका स्वागत शिवाजीराव होलकर (रिचर्ड होल्कर) ने किया। इसके बाद उन्हें रात्रि भोज दिया गया। उनके लिए खास तौर पर भारतीय, कॉन्टिनेंटल और नेपाली खाना बनाया गया। हिलेरी ने एक रात अहिल्या फोर्ट में ही गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिलेरी महेश्वर आखिर में जाने वाली थीं पर अमेरिकी नागरिकता प्राप्त रिचर्ड को अमेरिका जाना था। वह वहां के राज परिवार के आग्रह पर उनके स्टेट महेश्वर पहुंची है। आपको बतादें कि हिलेरी के रुकने के लिए सुरक्षा व्यवस्ता अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के पास ही रहेगी। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 16 लोग हैं। उम्मैद भवन के बाद हिलेरी मेहरागढ़ के किले भी घूमने जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed