फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   high courts send 223 name for appointing new judge

जज बनाने के लिए 223 नाम भेजे

Wed, 13 Jul 2016 03:44 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
high courts send 223 name for appointing new judge

देश के 15 उच्च न्यायालयों ने जज बनाने के लिए 223 उम्मीदवारों के नामों का सुझाव भेजा है। उच्च न्यायालयों में जजों के 470 पद खाली पड़े हैं। इसमें दिल्ली, पंजाब और हरियाणा, इलाहाबाद, कर्नाटक, राजस्थान, गुवाहाटी और बांबे हाईकोर्ट भी शामिल हैं। इन उच्च न्यायालयों ने केंद्र सरकार को नामों का सुझाव भेजा है। केंद्र सरकार इन नामों को सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम के पास भेजेगी।

विज्ञापन


अभी तक अपनाई जा रही प्रक्रिया के मुताबिक हाईकोर्ट केंद्र को सुझाव भेजते हैं और केंद्र उक्त उम्मीदवारों के बारे में खुफिया जानकारी हासिल कर फाइल को सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम के पास भेज देता है। इसके बाद कोलेजियम इनमें से कुछ नामों को नियुक्ति के लिए आगे बढ़ाता है।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार अपने फीडबैक के आधार पर कोलेजियम के सुझावों को स्वीकार करती है या फिर पुनर्विचार के अनुरोध के साथ उसे कोलेजिमय के पास लौटा देती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्य न्यायिक सेवाओं और बार एसोसिएशनों के 78 नामों को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के पास भेजा था। वर्तमान में देश के 24 हाईकोर्ट में जजों के 470 पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed