{"_id":"5771aab94f1c1b8e1279b857","slug":"here-people-are-searching-coins-in-the-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पर लोग बोरों में भर भरकर घर ले जा रहे हैं मिट्टी, जानिए वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यहां पर लोग बोरों में भर भरकर घर ले जा रहे हैं मिट्टी, जानिए वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, फरह/मथुरा
Updated Tue, 28 Jun 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी में सिक्के ढूंढ़ रहे लोग।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
बाकलपुर गांव में दूसरे दिन भी प्लाट में पड़ी मिट्टी में सिक्कों को ढूंढा गया। जब पुलिस आने का हल्ला मचा तो लोग प्लाट से मिट्टी बोरों में भरकर अपने घर ले गए और वहां सिक्के तलाशे। दूसरे दिन भी कई लोगों को सिक्के मिलने की बात सामने आ रही है, लेकिन प्रशासन की नींद अभी भी नहीं टूटी। एक पटवारी को मौके पर भेजकर अपनी ड्यूटी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
रविवार शाम को फरह क्षेत्र के गांव बाकलपुर परखम में छिद्दन के प्लाट में डाली गई मिट्टी से चांदी के सिक्के निकलने के बाद हलचल मच गई थी। सौ से ज्यादा सिक्के मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने प्लाट स्वामी छिद्दन से पूछताछ की। छिद्दन ने बताया कि उसने तो प्लाट में मिट्टी मुन्नी का नगला गांव के पिल्सु के खेत से डलवाई है। पिल्सु के खेत में पहुंचकर पुलिस ने खोदाई रुकवा दी थी।
विज्ञापन