फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hemant Soren met Congress interim President Sonia Gandhi in Delhi invite for swearing in ceremony

झारखंड: विधानसभा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का दावा, हेमंत ने सोनिया-राहुल को दिया निमंत्रण

Wed, 25 Dec 2019 10:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hemant Soren met Congress interim President Sonia Gandhi in Delhi invite for swearing in ceremony
Hemant Soren met Congress interim President Sonia Gandhi - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की तरह ही झारखंड की गठबंधन सरकार में कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर दावा ठोका है। 81 सीटों वाली विधानसभा में अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। झारखंड के भावी मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और 29 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार गठन को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि सोनिया जी ने आश्वासन दिया है कि राहुल जी समारोह में शामिल होंगे। मैं शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भी आमंत्रित करूंगा।
विज्ञापन


झारखंड में झामुमो के 30, कांग्रेस के 16 और राजद का एक विधायक है। फिलहाल सरकार गठन का जो खाका तैयार हुआ है, उसमें विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिल सकता है। 12 मंत्रियों में से छह पद झामुमो, पांच कांग्रेस और एक राजद के खाते में जा सकता है। हालांकि इस बीच पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के झामुमो को समर्थन की घोषणा के बाद उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। कांग्रेस का कहना है कि अगर झामुमो उन्हें अपने कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल करती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबा प्रसाद बनाई जा सकती हैं मंत्री

झारखंड में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल का स्वरूप कैसा होगा, इसका फैसला सोनिया गांधी को करना है। पार्टी के 16 विधायकों में अधिकतर पहली बार जीतकर आए हैं। सबसे युवा महिला विधायक अंबा प्रसाद चर्चित चेहरों में उभरी हैं। सूत्रों की मानें पार्टी उन्हें मंत्रिमंडल में मौका दे सकती हैं। अंबा रांची हाईकोर्ट में वकालत करती हैं। अंबा ने लोकसभा चुनाव में भी पार्टी से टिकट मांगा था।

राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया। एक दिन पहले ही सोरेन ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था और 50 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed