फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Height of hypocrisy: Congress hits back at PM for his jibe over lawyers' letter to CJI

सियासत: पीएम मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- पाखंड की पराकाष्ठा; सीजेआई को वकीलों के पत्र से जुड़ा है मामला

Thu, 28 Mar 2024 10:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 10:41 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को 600 से अधिक वकीलों के पत्र पर तंज कसने के लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी आप भूल गए हैं। आप आसानी से बातों को भूल जाते है कि सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी।

विज्ञापन
Height of hypocrisy: Congress hits back at PM for his jibe over lawyers' letter to CJI
मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को 600 से अधिक वकीलों के पत्र पर तंज कसने के लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर संस्थान को धमकाने के लिए मजबूर करने, लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ करने और संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आपके समय पर ही जजों ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस- खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी आप भूल गए हैं। आप आसानी से बातों को भूल जाते है कि सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। हालांकि बाद में आपकी सरकार ने राज्यसभा के लिए नामित किया था। 
विज्ञापन


NJAC कौन लाया, सुप्रीम कोर्ट ने इसे क्यों रोक दिया- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी से यह भी पूछा कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) कौन लाया और सुप्रीम कोर्ट ने इसे क्यों रोक दिया। मोदी जी, एक के बाद एक संस्थाओं को आपके द्वारा धमकाया जा रहा है, इसलिए बेवजह कांग्रेस पार्टी पर दोष मढ़ना बंद करें। उन्होंने आरोप लगाया कि आपको लोकतंत्र से छेड़छाड़ करने और संविधान को नुकसान पहुंचाने की कला में महारत हासिल है। इस बीच, जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि न्यायपालिका की रक्षा के नाम पर न्यायपालिका पर हमले की साजिश रचने और समन्वय करने में पीएम मोदी की पाखंड की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रिया सुले ने भी माना न्यायपालिका पर हमले की कोशिश चिंतनीय मुद्दा
 एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी सीजेआई को लिखे वकीलों के पत्र पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर देश के इतने वकीलों को लगता है कि न्यायपालिका पर हमले की कोशिश की जा रही है तो यह चिंतनीय है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था तंज
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देशभर के प्रमुख वकीलों ने पत्र लिखा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्र की कॉपी को रिपोस्ट कर लिखा कि दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगभग 50 साल पहले कांग्रेस ने बेशर्मी से अपने स्वार्थों को दुनिया के सामने रखा था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रति किसी भी तरह से प्रतिबद्ध होना नहीं चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed