फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy to very heavy rain in Andhra Pradesh dampened the Bharat Bandh in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद, राज्य में भारी बारिश ने बंद पर फेरा पानी

Mon, 27 Sep 2021 12:50 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 27 Sep 2021 12:50 PM IST
सार

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार को भारत बंद बुलाया है। गैर एनडीए दलों ने इसका समर्थन किया है। हालांकि, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की वजह से बंद का असर नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन
Heavy to very heavy rain in Andhra Pradesh dampened the  Bharat Bandh  in Andhra Pradesh
भारी बारिश से जलजमाव - फोटो : ANI

विस्तार

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आज किसान संगठनों की ओर से भारत बंद किया गया है। भारत बंद का असर देश के कई हिस्सों में दिख रहा है, लेकिन आंध्र प्रदेश में इसका असर नहीं दिख  रहा है। राज्य में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से यहां पर बंद का असर नहीं दिख रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने में असमर्थ हैं। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा भारत बंद को गैर-एनडीए दलों की ओर से भी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने दस घंटे के लिए बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। वाईएसआर कांग्रेस, सपा, राजद समेत कई अन्य राजानीतिक दलों के कार्यकर्ता दुकानें, फैक्ट्री और चक्काजाम के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के तहत तकरीबन 40 किसान संगठन शामिल हैं। अलग-अलग हिस्सों में बंद का असर दिख रहा है, लेकिन दक्षिण भारत में इसका असर कुछ ही राज्यों में दिख रहा है। चक्रवात तूफान गुलाब के चलते आंध्र प्रदेश में रविवार से ही बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने भारत बंद का किया समर्थन 
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने भारत बंद को समर्थन किया है और आरटीसी बस सेवाओं को रोक दिया। साथ ही सोमवार को स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया। मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम ने भी कांग्रेस और वाम दलों के साथ बंद का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से बंद का नहीं दिखा असर
हालांकि, बारिश के कारण हड़ताल और रैलियों जैसी गतिविधियों को बाहर नहीं किया गया।  मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा और आंध्र में आए चक्रवाती तूफान गुलाब का असर आंध्र प्रदेश पर दिख रहा है। श्रीकाकुलम के सभी तटीय जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। वहीं, रायलसीमा जिलों में भी चक्रवात के प्रभाव में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed