फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy snowfall in shimla, Rainy Weekend In Delhi, Winter Chill To Grip Soon

पहाड़ों पर बर्फबारी तो दिल्ली में झमाझम बारिश, तापमान ने लगाया गोता

Sat, 07 Jan 2017 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in shimla, Rainy Weekend In Delhi, Winter Chill To Grip Soon
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरीके से बदल चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में सुबह 4 बजे से ही झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


सुबह की इस बारिश से मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। बर्फबारी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सभी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर पिछले 24 घंटे से बना हुआ है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बर्फबारी का दौर अभी कुछ और दिनों तक रह सकता है। इसके साथ ही बारिश के बाद एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मकर संक्राति तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम की मार रेलवे पर भी, 6 ट्रेनें रद्द तो 100 देरी से चली

heavy snowfall in shimla, Rainy Weekend In Delhi, Winter Chill To Grip Soon
कोहरे की वजह से रेलगाड़ियों की आवाजाही लगातार बाधित चल रही है। शुक्रवार को छह ट्रेनें निरस्त रहीं जो शनिवार को भी नहीं चलेंगी। दूसरी तरफ 100 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चलीं। इससे रेल यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। 

कोहरे की वजह से देरी से चल रही छह ट्रेनों को रेल प्रशासन ने निरस्त करने का फैसला किया। इसमें गोमती एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस व दिल्ली सराय रोहिल्ला-फिरोजपुर कैंट इंटरसिटी शामिल रहीं। रेलवे का कहना है कि शनिवार को इनमें से पांच की रवानगी दिल्ली से नहीं हो सकेगी। जबकि फिरोजपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

दूसरी तरफ 100 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से चलीं। इनमें चार राजधानी समेत हमसफर व दूसरी सुपर फास्ट ट्रेनें भी शामिल रहीं। रेल प्रशासन का कहना है कि कोहरे की वजह से जिस तरह रेलवे का शेड्यूल गड़बड़ाया है। इसके सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। खास दिक्कत दूर-दराज से दिल्ली आने वाली रेलगाड़ियों के साथ हो रही है। इससे उनकी वापसी का समय भी दोबारा तय करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को रद्द रहीं ट्रेनें
लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस
बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
मडुआडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस
दिल्ली सराय रोहिल्ला-फिरोजपुर कैंट इंटरसिटी

शनिवार का रद्द रहने वाली ट्रेनें 
नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस
नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस
नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
नई दिल्ली-मडुआडीह शिव गंगा एक्सप्रेस 
फिरोजपुर कैंट-सराय रोहिल्ला इंटरसिंटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed