फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy rains in Kerala, uprooted trees and houses also collapsed; Heavy rain in Mumbai, yellow alert issued

Heavy Rain: केरल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, उखड़े पेड़ और घर भी ढेर; मुंबई में झमाझम बरसात, यलो अलर्ट जारी

Sun, 15 Jun 2025 12:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 15 Jun 2025 12:13 PM IST
सार

मलप्पुरम के कोट्टाकल में शनिवार शाम  को लगातार बारिश के बाद भूस्खलन के कारण पहाड़ी इलाके में एक घर गिर गया। जबकि मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर और बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
heavy rains in Kerala, uprooted trees and houses also collapsed; Heavy rain in Mumbai, yellow alert issued
केरल में बारिश। - फोटो : PTI

विस्तार

मानसूनी बारिश ने केरल और महाराष्ट्र में कहर बरपाया है। केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। इसमें एक घर गिर गया। जबकि कई पेड़ उखड़ गए। जगह-जगह जलभराव हो गया। मुंबई में भी झमाझम बरसात के बाद यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मलप्पुरम में घर गिरा
मलप्पुरम के कोट्टाकल में शनिवार शाम  को लगातार बारिश के बाद भूस्खलन के कारण पहाड़ी इलाके में एक घर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार सुरक्षित बच गया। उधर उत्तरी वायनाड के सुल्तान बाथरी और दक्षिणी कोट्टायम जिले के चुंगम में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। अग्निशमन कर्मियों ने  लकड़ियों को काटकर हटाने के बाद सड़क को साफ किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विमान हादसे का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले लड़के का बयान, कहा- जब यह नीचे गिरा तो...
विज्ञापन
विज्ञापन


नेय्यर बांध के खोले जाएंगे गेट
उधर कासरगोड के नीलेश्वरम में एक पेड़ उखड़कर वाहनों पर गिर गया। जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश जारी रहने के कारण अधिकारियों ने नेय्यर बांध से नदी में पानी छोड़ने की अपनी योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह बांध के चारों द्वार 20-20 सेंटीमीटर ऊपर उठा दिए जाएंगे। उन्होंने नेय्यर नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।


मुंबई में यलो अलर्ट जारी
मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो'् अलर्ट जारी करते हुए अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है, जबकि पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ब्रिटिश लड़ाकू विमान की तिरुवनंतपुरम में आपातकालीन लैंडिंग; ईंधन की कमी बताई जा रही वजह

मुंबई के कई इलाकों में रात भर गरज र बिजली के साथ भारी बारिश हुई। सुबह तक बारिश कम हो गई। शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक शहर में 31 मिमी बारिश हुई। जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 21 मिमी और 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सुबह 2.37 बजे 3.55 मीटर ऊंची लहरें उठने तथा सुबह 8.20 बजे 1.06 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed