फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British fighter jet makes emergency landing in Thiruvananthapuram Know all about it In Hindi

British Fighter Jet: ब्रिटिश लड़ाकू विमान की तिरुवनंतपुरम में आपातकालीन लैंडिंग; ईंधन की कमी बताई जा रही वजह

Sun, 15 Jun 2025 11:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Jun 2025 11:53 AM IST
सार

ब्रिटिश नौसेना के एक F-35 फाइटर जेट को कम ईंधन के कारण तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान अभी भी वहीं है। अधिक जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
British fighter jet makes emergency landing in Thiruvananthapuram Know all about it In Hindi
F35 लड़ाकू विमान - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान ने शनिवार रात को ईंधन खत्म होने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। मामले से जुड़े लोगों ने रविवार को बताया कि विमान ने विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी और रात करीब 9.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर ली गई।

विज्ञापन

 

सहज लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की गई
एक सूत्र ने बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सुरक्षित और सहज लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की। सूत्रों के मुताबिक, पायलट ने ईंधन कम होने की सूचना दी और लैंडिंग की अनुमति मांगी। सब कुछ जल्दी और पेशेवर तरीके से संभाला गया। विमान फिलहाल हवाई अड्डे पर खड़ा है। केंद्र सरकार में संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ईंधन भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
Uttarakhand Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर हादसे की जांच AAIB करेगी, मृतकों में तीन महाराष्ट्र के; जानिए सबकुछ 
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का साइप्रस दौरा तुर्किये को संदेश, पाकिस्तान के दोस्त को झटका देने की तैयारी
PM Modi 3-Nation Visit LIVE: 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए धन्यवाद देने का मौका', पीएम मोदी का बयान

भारतीय वायुसेना सभी एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही
भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि एफ-35 की ओर से विमान को डायवर्ट करना (दूसरी दिशा में मोड़ना) सामान्य बात है। भारतीय वायुसेना पूरी तरह से सजग है और मामले पर नजर बनाए हुए है। वायु सेना ने उड़ान सुरक्षा कारणों से विमान को उड़ान भरने में मदद की है। सभी तरह की सहायता दी जा रही है। भारतीय वायुसेना सभी एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed