फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy Rain Red alert for six dams in Kerala 104 dead in Maharashtra so far Latest News Updates in Hindi

Heavy Rain: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, महाराष्ट्र में अब तक 104 की मौत, केरल में रेड अलर्ट

Mon, 18 Jul 2022 06:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Jul 2022 06:48 AM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को जारी रिपोर्ट में बताया, एक जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 104 लोगां की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मौत जलगांव और दूसरी अमरावती जिले में हुई।

विज्ञापन
Heavy Rain Red alert for six dams in Kerala 104 dead in Maharashtra so far Latest News Updates in Hindi
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मानसून आने के साथ ही लगातार जारी बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। महाराष्ट्र में एक जून से अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में भारी बारिश के चलते छह बांधों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश होने के साथ ही कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

 
महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को जारी रिपोर्ट में बताया, एक जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 104 लोगां की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मौत जलगांव और दूसरी अमरावती जिले में हुई। रिपोर्ट में बारिश, आकाशीय बिजली, भूस्खलन और पेड़ गिरने को मौत की वजह बताया गया। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में दो गांव भारी बारिश से प्रभावित हुए और तीन लोग लापता बताए गए हैं।
विज्ञापन




हालांकि पिछले 24 घंटे में बाढ़ के कारण राज्य में कहीं से भी किसी को निकालने की जरूरत नहीं पड़ी। राज्य में मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश हुई। दक्षिण मुंबई की कोलाबा वेधशाला में 12.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सांताक्रुज वेधशाला में पिछले 24 घंटे में 23.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रत्नागिरी जिले में पिछले एक दिन में औसत 20.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

केरल : कुछ बांधों में रेड अलर्ट पर पहुंचा पानी
केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते राज्य में मुल्लापेरियार और इडुक्की सहित कई बांधों में जलस्तर उनकी भंडारण क्षमता के करीब पहुंच रहा है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, केएसईबी के नियंत्रण वाले छह बांधों में पानी रेड अलर्ट स्तर पर और एक में ऑरेंज अलर्ट के स्तर पर है। छह में से चार बांध इडुक्की में हैं। 

गुजरात : अरब सागर में उठा तूफान
ओखा में गुजरात तट से 70 किलोमीटर दूर अरब सागर में उठ रहे तूफान के कारण 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवा चल रही है। यह तूफान ओमान की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी दबाव क्षेत्र पर शनिवार सुबह पोरबंदर तट से 100 किलोमीटर पश्चिम में उसके बनने के बाद से नजर रख रहे हैं।

मौसम विभाग ने कहा, अगले 48 घंटों में तूफान के पश्चिम व उत्तर-पश्चिम में ओमान तट की ओर उत्तर-पश्चिम में अरब सागर के पार जाने की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ तटों के निकट पूर्वोत्तर अरब सागर पर दबाव का क्षेत्र पिछले छह घंटे में पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ा है। 

पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश
पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। अजमेर के श्रीनगर, भद्रा और सुजानगढ़, टोंक में रविवार सुबह तक आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, अगले चार-पांच दिनों में पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 19 जुलाई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभागों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 


गोदावरी के जलस्तर में मामूली कमी
आंध्रप्रदेश में गोदावरी नदी में रविवार सुबह जलस्तर मामूली कमी के साथ 25.20 लाख क्यूसेक पर दर्ज किया गया। आंध्रप्रदेश जल संसाधन सूचना और प्रबंधन प्रणाली के आंकड़ों के अनुसार, राजामहेंद्रवरम के पास डोवालेस्वरम में सर आर्थर कॉटन बैराज में पानी के प्रवाह में बढ़ोतरी का डर बना हुआ था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक बीआर आंबेडकर ने कहा, कॉटन बैराज में प्रवाह स्थिर रहने से बाढ़ में कमी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, गोदावरी के तटीय इलाकों के लोगों को पानी कम होने तक सतर्क रहने की जरूरत है। राज्य के पांच जिलों के करीब 515 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं।

असम: बाढ़ की स्थिति में सुधार, 90 हजार लोग अभी प्रभावित
पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ की स्थिति में फिलहाल सुधार होता दिखा रहा है। राज्य में रविवार को कोई भी प्रमुख नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही थी। हालांकि करीब 90 हजार लोग अभी बाढ़ से प्रभावित हैं।बाढ़ के चलते और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से 195 लोग जान गंवा चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक बिश्वनाथ, कछार, दीमा हसाओ, मोरीगांव और तामुलपुर जिलों में करीब 90,875 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। एक दिन पूर्व राज्य में 1,48,645 लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

सुखना झील का जलस्तर
चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच पानी के तेज बहाव से सुखना झील का जलस्तर बढ़ रहा है। 




ओडिशा: कल 17 जुलाई को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण गजपति जिले के गुम्मा ब्लॉक के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed