झमाझम बारिश से ठहरी दिल्ली, बारिश से रद्द हुईं 24 फ्लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी ओर भारी बारिश के कारण हवाई उड़ानों पर भी रोक लग गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल दिल्ली से देश के अन्य राज्यों को जाने वाली 24 हवाई उड़ानों को रदद कर दिया गया है।
दिल्ली एनसीआर में आफत की बारिश सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई। शुरूआत में हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक झमाझम बारिश ने पूरे एनसीआर को अपने आगोश में ले लिया। दिल्ली के साथ साथ गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
घरों से सुबह सुबह ऑफिस के लिए तैयार होकर निकले लोग जहां तहां ठहर गए। वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। तमाम इलाकों में पानी भरने के कारण पूरे एनसीआर में जाम के हालात बने रहे। वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई।
जिसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। जगह जगह पानी भरने के कारण जाम के भी हालात रहे। जानकारी के अनुसार दिल्ली में प्रीत विहार से आईटीओ, मयूर विहार से अक्षरधाम तक, सराय काले खां से आश्रम और आनंदविहार से गाजीपुर तक जाम लगा रहा।
नोएडा में लाल कुआं से लेकर सेक्टर 62 तक जाम के हालात रहे। जबकि गाजियाबाद में हिंडन से मोहननगर तक ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। जो घंटों की देरी से पहुंचे। मौसम विभाग की चेतावनी है कि बारिश अभी इसी तरह जारी रहेगी।