फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain alert across country from Kerala to Kashmir for next two days, know weather condition Updates

फिर पटरी पर लौटा मानसून: केरल से कश्मीर तक झमाझम बरसात, अगले दो दिन पूरे देश में भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 17 Jun 2025 04:45 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 17 Jun 2025 04:45 AM IST
सार

मानसून ने अपेक्षित गति पकड़ ली है और अगले दस दिनों में पश्चिमी तट, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
Heavy rain alert across country from Kerala to Kashmir for next two days, know weather condition Updates
मानसून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुछ दिन के ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून पटरी पर लौट आया है। सोमवार को मानसून दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक पहुंच गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात व मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मानसून पूर्व और गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश और मुंबई से लेकर केरल तक झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और रेल व हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर गुजरात के लिए रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों के लिए ऑरेंज और जम्मू-कश्मीर समेत 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

Heavy rain alert across country from Kerala to Kashmir for next two days, know weather condition Updates
मुंबई में मानसून की बारिश - फोटो : पीटीआई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मानसून के सक्रिय होने से इस हफ्ते पूरे मध्य भारत तक बारिश होने की संभावना है। इससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मॉनसून की बारिश ने लगभग पूरे पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र को कवर कर लिया और पड़ोसी गुजरात और मध्य प्रदेश में भी प्रवेश कर गया। एक अन्य मौसम अधिकारी ने बताया कि मानसून ने अपेक्षित गति पकड़ ली है और अगले दस दिनों में पश्चिमी तट, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल इन राज्यों में अलर्ट
आईएमडी ने 17 और 18 जून को पूरे देश में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और असम को छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी छह राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। असम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

Heavy rain alert across country from Kerala to Kashmir for next two days, know weather condition Updates
मुंबई में मानसून की बारिश - फोटो : पीटीआई

मुंबई में कई इलाके जलमग्न
मायानगरी मुंबई में सोमवार को मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए और सड़क यातायात, उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवा और मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हुईं। हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा। महानगर में औसतन 100 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को समुद्र में ऊंची लहरे उठने की चेतावनी भी जारी की गई है। कई जगह तेज हवाएं भी चलीं और ओवरहेड तारों पर प्लास्टिक शीट गिरने से घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। महानगर में 1 जून के बाद से वर्षा जनित घटनाओं में 18 लोगों की मौत भी हो गई है।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
मुंबई में भारी बारिश के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रवेल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से बदलते शेड्यूल के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपने विमान पर नजर रखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इंडिगो ने एक्स पर लिखा है कि इस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही है जिससे उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किए जा रहे हैं। उड़ान में संभावित देरी के लिए तैयार रहें और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें।


इसे भी पढ़ें- UP Weather: हीट वेव खत्म... अब जमकर बरसेंगे बदरा, भारी बारिश की चेतावनी; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
 

उत्तरी केरल में बारिश का कहर, रेल सेवा बाधित
रेड अलर्ट के बीच उत्तरी केरल में हुई भारी बारिश से आम जनजीवन के साथ ही सड़क और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। नदियों का जल स्तर बढ़ गया और जलाशय भी लबालब भर गए। कन्नूर और कासरगौड़ा जिलों में बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में भरने से कई लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। कन्नूर में लोगों को घुटनों से ऊपर तक पानी के बीच गुजरते देखा गया। कासरगोड में तेजस्विनी पूझा सहित प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण अधिकारियों ने जल निकायों में जाने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने पहले ही कहा था कि मानसून के सक्रिय होने से केरल के साथ ही लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश होगी।  

Heavy rain alert across country from Kerala to Kashmir for next two days, know weather condition Updates
भारत में मानसून। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में मानसून पूर्व बारिश, पारा गिरा
जम्मू-कश्मीर में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही पारे में 5.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। अमरनाथ यात्रा तक केंद्रशासित प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। कटड़ा में अधिकमत तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया।

 इसे भी पढ़ें- बलिया में दर्दनाक हादसा: भागने के चक्कर में बेकाबू DCM ने नौ लोगों को रौंदा, किशोर सहित दो की मौत; कई गंभीर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed