फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heatwave Wearing of advocates' gown exempted at Calcutta High Court

Heat Wave: भीषण गर्मी के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने लिया फैसला, वकीलों को गाउन पहनने से मिली छूट

Fri, 19 Apr 2024 05:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Apr 2024 05:00 PM IST
सार

Heat Wave: मौसम विभाग द्वारा कोलकाता और इसके आस-पास के जिलों में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसे देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने वकीलों को गाउट पहनने से छूट देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Heatwave Wearing of advocates' gown exempted at Calcutta High Court
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कोलकाता में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में कलकत्ता हाईकोर्ट ने वकीलों को गाउन पहनने से छूट दे दी है। मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम् की ओर से ये निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जारी 
आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले पांच दिन कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की भी नसीहत दी गई है। 
विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट ने लिया यह फैसला 
मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टियों के अंत तक वकीलों को गाउन पहनने से छूट दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद 10 जून से न्यायालय के कामकाज शुरू होंगे, तब तक वकीलों को गाउन पहनने से छूट दी जाती है। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट में 19 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वकील ने बताया कि पिछले साल यानी 2023 में भी गर्मियों के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट में वकीलों को गाउन पहनने से छूट मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed