फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hearing of Muzaffarnagar slapping case today in Supreme Court

SC: सुप्रीम कोर्ट में मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड की सुनवाई आज, शिक्षिका ने छात्र को सहपाठियों से पिटवाया था

Fri, 26 Jul 2024 05:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Jul 2024 05:12 AM IST
सार

मुजफ्फरगर में शिक्षिका के सहपाठियों द्वारा छात्र को थप्पड़ मरवाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कक्षा तीन के छात्र का वीडियो भी वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
Hearing of Muzaffarnagar slapping case today in Supreme Court
मुजफ्फरनगर का थप्पड़ कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फर नगर में खुब्बापुर थप्पड़ कांड की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ही पढ़ाई का खर्च उठा रहा है। खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने एक अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पहाड़ा न सुनाने पर उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। जिसकी वीडियो वायरल हो हुआ था और मामले ने तूल पकड़ लिया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई चल रही है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार चौहान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शारदेन पब्लिक स्कूल को पत्र भेजे गए है, लेकिन उन्होंने अभी तक पीड़ित छात्र को निशुल्क पढ़ाने पर सहमति नहीं जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग की पीड़ित छात्र की फीस दे रहा है। हालांकि अभी एक ट्रस्ट भी उनके संपर्क में आया है, जो पीड़ित छात्र को गोद लेने के लिए तैयार है। उनसे बातचीत जाती है। जल्द ही समाधान किया जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा तीन में पढ़ रहा पीड़ित छात्र
बीएसए ने बताया कि छात्र नए सत्र 2024-25 में कक्षा तीन में आया है, जिसके लिए नई किताबें भी छात्र को दिला दी गई हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। हालांकि, अभी तक एनजीओ की व्यवस्था नहीं हो सकी है। एनजीओ मिलते ही कोर्ट में उसका बायोडाटा भी पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्र शहर के ही शारदेन स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ाई कर रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed