फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Secretary Apurva Chandra issues an advisory to the States and UTs regarding Mpox, news in hindi

MHFW: एमपॉक्स को लेकर राज्यों और UTs के लिए एडवाइजरी जारी, लोगों में घबराहट फैलने से रोकने समेत कई निर्देश

Thu, 26 Sep 2024 07:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 26 Sep 2024 07:29 PM IST
सार

Advisory On Mpox: स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एमपॉक्स को लेकर परामर्श जारी किए हैं। इसके अनुसार भारत में एमपॉक्स के आगे प्रसार को रोकने/कम करने के लिए किए जाने वाले प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
Health Secretary Apurva Chandra issues an advisory to the States and UTs regarding Mpox, news in hindi
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा - फोटो : X / @MoHFW_INDIA

विस्तार

स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक परामर्श जारी किया है, जिसमें भारत में एमपॉक्स के आगे प्रसार को रोकने और कम करने के लिए किए जाने वाले प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन


अस्पतालों में आइसोलेशन की सुविधा हो- स्वास्थ्य सचिव
स्वास्थ्य सचिव की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध है कि वे सभी समुदायों को इस बीमारी, इसके प्रसार के तरीकों, समय पर रिपोर्टिंग की आवश्यकता व महत्व और निवारक उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए जरुरी गतिविधियां करें। यह महत्वपूर्ण है कि लोगों में किसी भी तरह की घबराहट को रोका जाए। संदिग्ध और पुष्ट मामलों दोनों की देखभाल के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन सुविधाओं की पहचान, ऐसी सुविधाओं में आवश्यक रसद और प्रशिक्षित मानव संसाधनों की उपलब्धता और बढ़ोत्तरी पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन







अनावश्यक डर फैलने से रोका जाए- स्वास्थ्य सचिव
स्वास्थ्य सचिव के पत्र के अनुसार, इस पर सख्ती से निगरानी और इससे निपटने के सभी उपाय किए जाने चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने राज्यों को लिखा कि लोगों में अनावश्यक डर फैलाने से बचें। उन्होंने सतर्क रहने की जरूरत पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed