{"_id":"5c5ea451bdec2211b705fa5f","slug":"health-ministry-to-send-teams-to-gujarat-and-punjab-in-order-to-fight-against-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात और पंजाब में भेजी टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात और पंजाब में भेजी टीम
Sat, 09 Feb 2019 03:34 PM IST
अमर शर्मा
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 09 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
swine flu
गुजरात और पंजाब में स्वाइन फ्लू तथा उससे मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति का आकलन करने और बीमारियों से निपटने के लिए दो टीमों को भेजा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुजरात में सात फरवरी तक स्वाइन फ्लू से 54 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,187 मामले सामने आए हैं। वहीं पंजाब में इससे 30 लोगों की मौत हुई है और 301 मामले सामने आए।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दो केन्द्रीय दलों को गुजरात और पंजाब भेजा गया है क्योंकि वहां एच1एन1 संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।’’ ज्ञात हो कि मंत्रालय ने इससे पहले राजस्थान में भी एक सार्वजनिक स्वास्थ्य दल को तैनात किया था, जहां इस वर्ष स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक लोगों की जान गई और सबसे अधिक मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में सात फरवरी तक स्वाइन फ्लू से 96 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,706 मामले सामने आए हैं। जन जागरूकता के लिए राज्यों को जिला कलेक्टरों को शामिल करने की भी सलाह दी गई है।गौरतलब है कि देश में स्वाइन फ्लू से अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन