फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health ministry to officials of 45 civic bodies, focus on house to house survey, prompt testing

45 नगर निकायों को स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश, बढ़ाएं जांचों की संख्या, हर घर का करें सर्वे

Mon, 08 Jun 2020 05:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 08 Jun 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Health ministry to officials of 45 civic bodies, focus on house to house survey, prompt testing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 राज्यों के 38 जिलों में 45 नगर निकायों के अधिकारियों से कहा है कि वह अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें और जांच करें। ये वो स्थान हैं जहां हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखा गया है। मंत्रालय ने कहा है कि अधिकारी घर-घर जाकर जांच करें और निगरानी रखें जिससे संक्रमण के प्रसार को और मृत्यु दर को कम किया जा सके। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने 45 नगर निगम के जिला कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों, जिला अस्पतालों के अधीक्षकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। ये 38 जिले महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन में राहद देने और प्रतिबंध हटाने को ध्यान में रखते हुए राज्यों को सलाह दी गई है कि आने वाले महीनों के लिए वह जिलों के अनुसार योजना तैयार कर लें। बैठक के दौरान अधिक जनसंख्या वाले शहरी इलाकों में संक्रमण के तेज प्रसार, घर-घर सर्वे करने का महत्व, लगातार जांच, चिकित्सकीय व्यवस्थाएं और कंटेनमेंट रणनीति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'राज्य के अधिकारियों को सलाह दी गई है कि कंटेनमेंट जोन में कोरोना के मामलों के प्रबंधन, बफर जोन में निगरानी गतिविधियों को लेकर और उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए उचित मानक लागू करें।' सक्रिय निगरानी उपायों, पर्याप्त जांच और मामलों की समय पर पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। लक्षणों को बढ़ाए बिना रोगियों का समय पर स्थानांतरण सुनिश्चित करें। 


कोविड-19 के कंटेनमेंट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधन प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के लिए उचित योजना तैयार करनी चाहिए, पर्याप्त संख्या में निगरानी दल उपलब्ध कराए जाने चाहिए और पलंग के प्रबंधन के लिए एक व्यवस्था स्थापित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed