फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry Says, There Is No Evidence That 19 Deaths Of Vaccinated People Caused Due To Vaccination

केंद्र सरकार ने कहा- 19 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत टीके की वजह से नहीं हुई

Thu, 04 Feb 2021 10:52 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 04 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry Says, There Is No Evidence That 19 Deaths Of Vaccinated People Caused Due To Vaccination
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण - फोटो : एएनआई

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उन आरोपों को 'पूर्ण रूप से आधारहीन' करार दिया कि सरकार ने यह कहने में जल्दबाजी दिखाई कि 19 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत का कारण कोविड-19 का टीका नहीं है। सरकार ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे यह पता चल सके कि टीके के कारण उक्त स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हुई।

विज्ञापन


सरकार के अनुसार, विशेषज्ञों की राय जानने के बाद 19 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि भारत में टीकाकरण के दुष्प्रभाव पर निगरानी का बेहद मजबूत तंत्र है और 19 लोगों की मौत का विवरण जल्दी ही सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा कि अभी तक टीके के कारण किसी की मौत होने का मामला सामने नहीं आया है। पॉल ने कहा कि यह स्थापित हो चुका है कि टीका सुरक्षित है। पैंतालीस लाख खुराक देने के बाद न्यूनतम दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं जैसे कि 1,150 में से एक व्यक्ति पर टीके का दुष्प्रभाव देखा गया। अभी तक किसी की मौत होने का मामला सामने नहीं आया है। इससे साबित होता है कि टीका सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीके के बाद होने वाली मौत के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए भूषण ने कहा कि टीका लगने के बाद उसके दुष्प्रभाव का अध्ययन करने वाली समितियों ने कहा है कि ऐसे साक्ष्य नहीं मिले जिनसे साबित हो सके कि 19 लोगों की मौत कारण टीका था। उन्होंने कहा कि एक बार राष्ट्रीय स्तर की समिति की बैठक में निर्णय हो जाए तो इस मुद्दे पर स्पष्टता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed