{"_id":"604a86a68ebc3ec4965b288a","slug":"health-ministry-photo-of-pm-narendra-modi-removed-from-covid19s-vaccine-certificates-in-electoral-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्रालय: चुनावी राज्यों में कोविड के टीका प्रमाणपत्रों से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य मंत्रालय: चुनावी राज्यों में कोविड के टीका प्रमाणपत्रों से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर
Fri, 12 Mar 2021 06:05 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : ANI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 टीका प्रमाणपत्रों से पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। सूत्रों ने बताया कि 9 मार्च को चुनाव आयोग को भेजे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया है कि आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए फौरन तकनीकी कदम उठाए गए।
विज्ञापन
आयोग की सलाह पर चुनावी राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में टीका प्रमाणपत्रों से पीएम की तस्वीर हटाने के लिए कोविन एप की मदद ली गई। तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को चुनाव आचार संहिता का पालन करने को कहा था।
विज्ञापन