फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health ministry pc on coronavirus cases in india, Most coronavirus infected district in india, covid19 vaccination in india today, coronavirus in maharashtra, coronavirus in punjab

कोरोना बुलेटिन: देश के इन 10 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, महाराष्ट्र-पंजाब में स्थिति गंभीर

Wed, 24 Mar 2021 05:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Mar 2021 05:28 PM IST
सार

  • देश में कोरोना का कहर लगातार जारी,  बीते 24 घंटे में 47 हजार से अधिक मामले 
  • सबसे अधिक सक्रिय मामले देश के 10 जिलों से आएं हैं

विज्ञापन
Health ministry pc on coronavirus cases in india, Most coronavirus infected district in india, covid19 vaccination in india today, coronavirus in maharashtra, coronavirus in punjab
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 47 हजार से अधिक मामले आए हैं, इनमें से सबसे अधिक सक्रिय मामले देश के 10 जिलों से आएं हैं। कोरोना वायरस के सबसे अधिक सक्रिय मामले 10 जिलों में केंद्रित हैं, ये जिले हैं- पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे, नासिक,औरंगाबाद, बंगलूरू अर्बन, नांदेड, जलगांव, अकोला। जिन 10 जिलों में सक्रिय मामले केंद्रित हैं उनमें से 9 जिले महाराष्ट्र और एक जिला कर्नाटक का है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र और पंजाब में स्थिति गंभीर
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि दो राज्य महाराष्ट्र और पंजाब हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,000 से ज्यादा नए मामले आए और पंजाब में अपनी कुल जनसंख्या के अनुपात में बहुत अधिक संख्या में नए मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन


88 फीसदी मौतें 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के लोगों की
सरकार ने फैसला लिया कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक वैक्सीन लगवा सकते हैं। ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि हमारे देश में कोरोना वायरस की कुल मौतों की 88 फीसदी मौतें 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत में दोहरे उत्परिवर्तन वाला एक नया स्वरूप  
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के अंतर्गत कम से कम 18 राज्यों में पहले ही मिल चुके विषाणु के कई चिंताजनक स्वरूपों के अलावा दोहरे उत्परिवर्तन वाला एक नया स्वरूप भी भारत में मिला है।


इनमें से कुछ चिंताजनक स्वरूप वैरिएंट्स ऑफ कंसर्न (वीओसी) पूर्व में दूसरे देशों में मिले थे। मंत्रालय ने हालांकि कहा कि अब तक पर्याप्त रूप से यह स्थापित नहीं हो पाया है कि क्या भारत में हाल के दिनों में महामारी के मामलों में फिर से वृद्धि के लिए कोरोना वायरस के यही स्वरूप जिम्मेदार हैं।

इसने कहा कि भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) द्वारा की गई ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ में कई राज्यों में कोरोना वायरस के वीओसी और दोहरे उत्परिवर्तन वाले एक नए स्वरूप की पहचान हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed