फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Home Ministry Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Ladakh

कोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- पिछले 24 घंटे में 796 नए मामले और 35 लोगों की मौत

Mon, 13 Apr 2020 04:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 13 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Home Ministry Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Ladakh
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने सोमवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया देश पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 796 नए मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 35 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन उपायों को लागू करने के लिए राज्य लगातार काम कर रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मी, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) ,एनसीसी कैडेट और अन्य विभागों के अधिकारी भी लॉकडाउन उपायों को लागू करने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 2,06,212 नमूनों की जांच की गई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के रमन आर गंगाखेडकर ने बताया कि कल तक कोविड-19 के 2,06,212 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, जिस गति से हम आज परीक्षण कर रहे हैं, हमारे पास एक स्टॉक है जिसके साथ हम अगले छह सप्ताह तक आसानी से परीक्षण कर सकते हैं। गंगाखेडकर ने बताया कि चीन से कोविड-19 जांच किट की पहली खेप 15 अप्रैल को भारत आएगी। 

25 जिलों में दोबारा नहीं मिले कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 15 राज्यों के 25 जिले जहां पहले कोरोना वायरस के मामले रिपोर्ट किए गए थे, वहां 14 दिनों में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 पर बनाया गया कोर रणनीति समूह निगरानी, तेजी से किफायती निदान और नई दवाओं पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed