फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Rajasthan Punjab

Corona update: संक्रमितों की संख्या 2902 हुई, 601 नए मामले, अबतक 68 की मौत

Sat, 04 Apr 2020 04:24 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 04 Apr 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Rajasthan Punjab
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में कल से लेकर आज तक कोरोना वायरस के 601 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि इस जानलेवा वायरस से अब तक 2902 लोग संक्रमित हो चुके है और 68 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सचिव ने बताया कि कल से अब तक 12 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है। वही 212 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 58 मरीजों की हालत नाजुक है और वे केरल, मध्यप्रदेश और दिल्ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 फीसदी रोगियों की उम्र 21 से 40 के बीच
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इस वायरस से संक्रमित नौ फीसदी मरीजों की उम्र 0-20 है, 42 फीसदी रोगी 21-40 वर्ष की आयु के हैं, 33 फीसदी मामले 41-60 वर्ष की आयु के रोगियों के हैं, और 17 फीसदी रोगी 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं।

देश के 30 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े
सचिव ने बताया कि अब तक हमने 17 राज्यों से तब्लीगी जमात से संबंधित मामलों का पता लगाया है, 1023 कोरोना मामले इस घटना से जुड़े पाए गए हैं। देश में कुल मामलों में से, लगभग 30 फीसदी एक विशेष स्थान से जुड़े हुए हैं। 


अन्य देशों की तुलना में भारत में कोविड-19 मामलों में वृद्धि की दर कम है
अग्रवाल ने बताया कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कोविड-19 मामलों में वृद्धि की दर कम है। उन्होंने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि कोरोना से लड़ने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। हम कोविड-19 की जांच की क्षमता को बढ़ा रहे हैं।

22000 तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों को पृथक किया गया
इस संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की तरफ से संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव शामिल हुई। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर किए गए प्रयास के बाद लगभग 22,000 तब्लीगी जमात के कार्यकर्ताओं और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथक किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed