फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh and Rajasthan

देश में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 68 हुई, संक्रमण के 2902 मामले

Sat, 04 Apr 2020 12:32 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 04 Apr 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh and Rajasthan
कोरोना वायरस, लॉकडाउन - फोटो : prayagraj

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को 12 घंटों के भीतर ही 350 से ज्यादा नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 68 तक पहुंच गई जबकि संक्रमितों की संख्या भी 2902 हो गई है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि अब भी 2650 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं जबकि 183 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है और एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस के मामलों पर मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक छह और लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है जिनमें से तीन महाराष्ट्र से, दो दिल्ली से और एक गुजरात से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं जिनकी संख्या 19 है। इसके बाद गुजरात (9), तेलंगाना (7), मध्य प्रदेश (6), दिल्ली (6), पंजाब (5), कर्नाटक (3), पश्चिम बंगाल (3), जम्मू-कश्मीर (2), उत्तर प्रदेश (2) और केरल में दो लोगों की मौत हुई है।

वहीं, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण के कुल मामलों (2902) में 55 विदेशी नागरिक शामिल हैं। देश में महाराष्ट्र में 423 के आंकड़े के साथ संक्रमित लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद तमिलनाडु में 411 मामले हैं।

दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 386, केरल में 295, राजस्थान में 179 और उत्तर प्रदेश में 174 हो गई है। आंध्र प्रदेश में अब तक 161 और तेलंगाना में 158 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कर्नाटक में मामले बढ़कर 128 हो गए हैं। मध्य प्रदेश से अब तक 104, गुजरात से 95 जबकि जम्मू-कश्मीर से 75 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। पंजाब में 53 और हरियाणा में 49 लोग कोविड-19 से ग्रस्त हैं। बिहार में 29, असम में 24, चंडीगढ़ में 18, उत्तराखंड में 16 और लद्दाख में अब तक 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।


अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में 10 जबकि गोवा और हिमाचल प्रदेश से छह-छह मामले सामने आए हैं। ओडिशा और पुडुचेरी में पांच-पांच लोग संक्रमित हैं। झारखंड और मणिपुर में दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति संक्रमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed