फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   health ministry announces that covid 19 testing is not mandatory for mother and infant related services

मां और नवजात संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोविड-19 की जांच जरूरी नहीं- स्वास्थ्य मंत्रालय

Wed, 27 May 2020 02:05 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 27 May 2020 02:05 PM IST
सार

  • मां, नवजात बच्चा, किशोर संबंधी सेवाओं के लिए कोविड-19 जांच जरूरी नहीं
  • जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोविड-19 की जांच आवश्यक नहीं
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया मार्गदर्शक नोट

विज्ञापन
health ministry announces that covid 19 testing is not mandatory for mother and infant related services
तीन घंटे में आएगी कोरोना जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माताओं, नवजात बच्चों और किशोरों को मिलने वाली जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राहत भरा एलान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों और बफर जोन में प्रजनन, माताओं, नवजात बच्चों और किशोर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सेवाएं सीमित तरीके से भी जारी रहनी चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि ये सेवाएं देने के लिए कोविड-19 की जांच करवाने की जरूरत नहीं है। मंत्रालय के मुताबिक जच्चा-बच्चा की देख-रेख एकसाथ हो और कोरोना संबंधी किसी भी स्थिति में प्रसव के एक घंटे के अंदर नवजात को स्तनपान करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर जारी किया गया मार्गदर्शक नोट में कहा गया कि प्रसव से पहले मां को फेस मास्क पहनना होगा और बच्चे को स्तनपान करवाने से पहले हाथों की अच्छी तरह से सफाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान और बाद में प्रजनन, मातृ, नवजात शिशु, बाल और किशोर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं (आरएमएनसीएएच+एन) संबंधी प्रावधानों पर मार्गदर्शक नोट जारी किया। 


नोट में कहा गया है कि कोरोना संबंधी कोई भी स्थिति होने के बावजूद महिलाओं, बच्चों और किशोरों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। मंत्रालय का कहना है कि किसी भी स्थिति में जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाने से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed