{"_id":"618b3a98b0d59d19ff266cb9","slug":"health-minister-mansukh-mandaviya-said-96-countries-recognized-indian-covid-19-vaccine-covaxin-and-covishield","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा मान: भारतीय कोरोना वैक्सीन का दुनिया ने माना लोहा, 96 देशों ने दी कोवाक्सिन और कोविशील्ड को मान्यता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बढ़ा मान: भारतीय कोरोना वैक्सीन का दुनिया ने माना लोहा, 96 देशों ने दी कोवाक्सिन और कोविशील्ड को मान्यता
Wed, 10 Nov 2021 08:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:50 AM IST
सार
कोवाक्सिन को भारत बायोटेक ने बनाया है तो कोविशील्ड का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट के द्वारा किया है। दोनों टीकों को हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) में शामिल किया है।
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के खिलाफ भारतीय हथियारों का लोहा धीरे-धीरे दुनिया के तमाम देश मामने लगे हैं। भारत में बनी कोवाक्सिन और कोविशील्ड को अब तक दुनिया के 96 देश मान्यता दे चुके हैं। इन दोनों टीकों को विश्व स्थास्थ्य संगठन ने आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल किया है। इसके बाद भारतीय टीकों को मान्यता देने वाले देशों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
आठ टीकों में दो भारत के
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक आठ कोविड-19 टीकों को मान्यता दी। यह गर्व की बात है कि इसमें दो टीके भारत के शामिल हैं। कोवाक्सिन को जहां भारत बायोटेक ने बताया है तो कोविशील्ड का उत्पदान सीरम इंस्टीट्यूट ने किया है।
विज्ञापन
बड़े-बड़े देशों की भी मान्यता
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत के दोनों टीकों को मान्यता देने वाले देशों में कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके, जर्मनी, फ्रांस, रूस, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड जैसे देश भी शामिल हें। उन्होंने बताया कि देश में अब तब 109 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
अन्य देशों से बात कर रही भारत सरकार
केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार दुनिया के बाकी देशों के साथ संपर्क साधे हुए है। ताकि शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन के लिए सभी नागरिक एक-दूसरे देश की यात्रा कर सकें। इसके लिए दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों को स्वीकृति और मान्यता देने पर बात चल रही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण प्रमाणपत्र की पारस्परिक मान्यता के लिए कई देश राजी हो गए हैं। जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं, वे को-विन पोर्टल से टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इन देशों ने दी मान्यता
आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बांग्लादेश, फिनलैंड, माली, घाना, सिएरा लियोन, नाइजीरिया, सर्बिया, पोलैंड, स्लोवाक रिपब्लिक, क्रोएशिया, बुल्गारिया, तुर्की, चेक गणराज्य, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, रूस, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर आदि देशों ने टीकाकरण प्रमाणपत्रों की परस्पर मान्यता के लिए सहमति व्यक्त की है।