फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Minister K Sudhakar says Karnataka has 7 cases of new COVID-19 strain, 199 UK returnees missing

कर्नाटक: स्वास्थ्य मंत्री बोले- आज रात तक ब्रिटेन से लौटे सभी 199 लोगों का पता लग जाएगा

Thu, 31 Dec 2020 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Dec 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Health Minister K Sudhakar says Karnataka has 7 cases of new COVID-19 strain, 199 UK returnees missing
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर - फोटो : social media

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने गुरुवार को भरोसा जताया कि ब्रिटेन से लौटे जिन 199 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है उनका आज रात तक पता लगा लिया जाएगा। नए कोरोना वायरस को कर्नाटक में फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ब्रिटेन से लौटे सभी लोगों का पता लगा रही है। अब तक सात लोगों में नए कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा कि 199 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें से 97 विदेशी हैं। इसी वजह से सरकार उनके फोन नंबर का पता नहीं लगा पा रही है। अब राज्य का गृह विभाग उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, '199 लोगों में से 24 की पहचान बुधवार को हो गई। संभव है कि गुरुवार शाम तक हम शेष लोगों का भी पता लगा लें।' उन्होंने बताया, 'ब्रिटेन से राज्य में लौटे 1,614 लोगों में से 30 में आरटी-पीसीआर के जरिए की गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके संपर्क आए चार लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सात लोगों में नए कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी घोषणा केंद्र भी कर चुका है। इसके अलावा कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आया है।' उन्होंने बताया 'सभी की स्थिति ठीक है। किसी में गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं हैं। हम लोग उन पर नजर रख रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed