फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Minister Harsh Vardhan says Coronavirus recovery rate in India is the best in the world

भारत में कोरोना रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर, ये वायरस लड़ने में बड़ी उपलब्धि: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

Sat, 22 Aug 2020 02:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 22 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Health Minister Harsh Vardhan says Coronavirus recovery rate in India is the best in the world
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भले ही हर दिन इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन कोरोना मृत्यु दर में कमी और बढ़ता रिकवरी रेट भारत के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। 

विज्ञापन


शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 69,877 नए मामले सामने आए, जो अब तक एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंच गया है। 
विज्ञापन



हर्षवर्धन ने कहा, जहां तक कोविड-19 संक्रमितों की संख्याओं का संबंध है, हमारी मृत्यु दर (1.87 फीसदी) वास्तव में कम है और हमारे यहां दुनिया में सबसे अच्छी रिकवरी दर (75 फीसदी) है। अभी हमारे पास लगभग 1500 परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में लगातार तीसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिला। शनिवार को 69,877 नए मामले सामने आए, यह अब तक एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। 

वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 22 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में रिकॉर्ड तेजी आई है। 

शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 945 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 29,75,701 हो गए हैं, जिनमें से 6,97,330 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,22,577 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 


आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.69 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.87 फीसदी है। वहीं, 23.43 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed