चिट्ठी पर सियासत: हर्षवर्धन ने मनमोहन को दिया जवाब, कहा- कांग्रेस में आप जैसे नेता बहुत कम
मनमोहन सिंह के पत्र पर केंद्र सरकार के मंत्री ने जवाब दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आपकी पार्टी में आपके जैसी सोच रखने वाले नेता कम हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चिट्ठी पर सियासत तेज हो गई है। मनमोहन सिंह के पत्र पर केंद्र सरकार के मंत्री ने जवाब दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आपकी पार्टी में आपके जैसी सोच रखने वाले नेता कम हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य डॉ हर्षवर्धन ने चिट्ठी का जवाब चिट्ठी से ही दिया है। उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह को कहा है कि आप जिस रचनात्मक सहयोग की सलाह दी है, अच्छा होता कि आपकी कांग्रेस पार्टी के नेता भी उसे गंभीरता से मानते। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता सार्वजनिक तौर पर वैक्सीन की आलोचना कर रहे हैं लेकिन खुद चुपके से वैक्सीन लगवा लेते हैं। बता दें कि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए चिट्ठी लिखी थी।
स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेस नेताओं पर तंजUnion Health Minister Dr Harsh Vardhan writes to ex- PM Manmohan Singh on the latter's letter to PM Modi,"while you understand importance of vaccination...people in responsible positions in your party as well as in state govt formed by your party do not seem to share your view." pic.twitter.com/7wfMIgZ4nr
— ANI (@ANI) April 19, 2021विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि दुनियाभर में भारत की वैक्सीन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यहां महामारी के खिलाफ 2 वैक्सीन है और यह भारत के लिए गर्व का विषय है, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वैज्ञानिकों की तारीफ में एक शब्द तक नहीं बोले। यह दर्शाता है कि पार्टी में शीर्ष पर बैठे लोगों का नजरिया कैसा है। बता दें कि भारत में 15 अप्रैल तक 10 करोड़ लोगों को सिंगल डोज वैक्सीन लग चुकी है। जबकि करीब डेढ करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। भारत में औसतन हर दिन 30 लाख वैक्सीन की डोज दी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.