फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health insurance of 50 lakh for health workers fighting Corona extended till September

राहत: स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा अब सितंबर तक बढ़ा

Sun, 21 Jun 2020 05:39 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 21 Jun 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
Health insurance of 50 lakh for health workers fighting Corona extended till September
फाइल फोटो - फोटो : PTI

महामारी से राहत नहीं मिलता देख सरकार ने लगभग 22.12 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख की बीमा योजना की अवधि अब सितंबर तक कर दी है। मार्च में 1.70 लाख के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत घोषित इस योजना को न्यू इंडिया एश्योरेंस ने शुरू किया था। इसकी अवधि 30 जून को समाप्त हो रही थी। योजना के तहत इसमें वे सभी सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं जो ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित मरीज के सपंर्क में आने के बाद पॉजिटिव पाए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार को कोरोना के 14,516 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, इस दौरान 375 मरीजों की मौत हो गई। अब तक भारत में कोरोना से 3,95,048 संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी से देशभर में 12,948 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस दौरान राहत की बात यह है कि अब तक कुल 2,13,830 मरीज इस महामारी को हरा कर ठीक हो चुके हैं और अपने घरों को वापस जा चुके हैं। बता दें कि देश में अभी भी 1,68,269 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर की कई प्रयोगशालाओं की तरफ से 1,89,869 कोरोना वायरस परीक्षण किए गए। यह एक ही दिन में प्रयोगशालाओं की तरफ से किए गए परीक्षणों की सबसे अधिक संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed