{"_id":"5c596c31bdec2273a03256f4","slug":"headmaster-alleged-misbehaving-with-schoolgirls-in-telangana-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के प्रधानाध्यापक पर लगा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्कूल के प्रधानाध्यापक पर लगा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप, मामला दर्ज
Tue, 05 Feb 2019 04:29 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
school girls pexels
- फोटो : pexels.com
तेलंगाना के खम्मम जिले में एक सरकारी स्कूल के 57 वर्षीय प्रधानाध्यापक पर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
छात्राओं के एक समूह ने जिला परिषद उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक बी शंकर रेड्डी पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को जिला के अधिकारियों और पुलिस की एक टीम द्वारा इस मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत फरार चल रहे प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस बीच एक छात्र संगठन के सदस्यों और स्कूल के कुछ छात्रों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ 2015 में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया था