{"_id":"578801c74f1c1b737e13d97a","slug":"head-wire-broken-diverted-via-patna-gaya-3-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना-गया रेलखंड हेड तार टूटा, 3 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पटना-गया रेलखंड हेड तार टूटा, 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,पटना
Updated Fri, 15 Jul 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पटना-गया रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन पर ओवर हेड तार टूटकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। गुरुवार देर रात पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि ट्रेन संख्या 63255 पर देर रात तार गिरने सेे 3 व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 20 यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना नीमा हॉल्ट के पास घटी है। एहतियात के तौर पर पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। डाउन लाइन पर परिचालन शुरू कर दिया गया है जबकि अप लाइन बाधित है। घायलों को गया और पटना इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि पटना-गया रूट में पैसेंजर ट्रेनों की छतों पर भी बैठकर कुछ लोग यात्रा करते हैं। ट्रेनों में सुबह और शाम के वक्त काफी भीड़ होती है। यात्रियों को जगह नहीं मिलने की वजह से वह छत पर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन