HD Kumarswamy: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करना चाहता जेडीएस
कुमार ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि येदिरुप्पा ने क्या सोचकर ऐसा कहा कि वे 150 से ज्यादा सीटें विधानसभा चुनावों में जीत जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का बड़ा बयान आया है। बुधवार को कुमार ने कहा कि जेडीएस कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं है। कुमार का कहना है कि येदिरुप्पा ने क्या सोच कर कहा कि वे 150 सीटें जीत जाएंगे।
कुमार ने बुधवार को भाजपा और कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने दोनों पार्टियों से सवाल किए। कुमार ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि येदिरुप्पा ने क्या सोचकर ऐसा कहा कि वे 150 से ज्यादा सीटें विधानसभा चुनावों में जीत जाएंगे। उन्हें लगता है कि वे पैसे फेंककर जनता के वोट खरीद करेंगे। लेकिन यहां की जनता बीजेपी के काम से खुश नहीं है। कुमार का दावा है कि कन्नाडियों ने फैसला लिया है कि इस बार वे राज्य से भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को हटा देंगे।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: नए जातीय समीकरण के साथ मैदान में भाजपा-कांग्रेस, त्रिकोणीय मुकाबले में JDS को किंगमेकर बनने की उम्मीद
कुमार ने कांग्रेस से भी पूछा सवाल
कुमार स्वामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कांग्रेस ने राज्य में विपक्ष की भूमिका निभाई। उन्हें किसने कहा था कि वे जेडीएस के पास आएं। हम खुद उनके साथ गठबंधन करके नहीं चलना चाहते हैं।