{"_id":"5d89c3788ebc3e93ba1b1dfb","slug":"hd-kumaraswamy-says-we-have-decided-to-give-importance-to-local-leaders-in-upcoming-by-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक उपचुनाव: एचडी कुमारस्वामी बोले- स्थानीय नेताओं को दी जाएगी प्राथमिकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक उपचुनाव: एचडी कुमारस्वामी बोले- स्थानीय नेताओं को दी जाएगी प्राथमिकता
Tue, 24 Sep 2019 12:49 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कर्नाटक में 21 अक्तूबर को 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने संभावित उम्मीदवारों की खोज शुरू कर दी है। यह सीटें 17 विधायकों को पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार द्वारा अयोग्य ठहराने के बाद खाली हुई हैं। इन विधायकों ने कांग्रेंस-जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) गठबंधन वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
इसी बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि स्थानीय नेता को तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'आगामी उपचुनाव में हमने 15 विधानसभा सीटों पर स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। हम जल्द ही उम्मीदवारों की सूची तैयार कर लेंगे।'
विज्ञापन
Former Karnataka CM and JD(S) leader HD Kumaraswamy: We have decided to give importance to local leaders in 15 constituencies in the upcoming by-elections. We will finalise the list of candidates soon. #Karnataka pic.twitter.com/rTApV9QNRI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 24, 2019
कुमारस्वामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा, 'मैं सिद्धारमैया का पालतू तोता नहीं हूं। उनके जैसे बहुत से लोग एचडी देवे गौड़ा के नेतृत्व में फले-फूले हैं। मैं कांग्रेस हाईकमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना था।'
उन्होंने आगे कहा, 'वह (सिद्धारमैया) कांग्रेस हाईकमान की बात नहीं सुनते थे जब वह कोई निर्देश देते और इसी वजह से सरकार आगे नहीं चली। कांग्रेस छोड़ने के बाद मैंने क्षेत्रीय इकाई स्थापित करने का काम किया। क्या सिद्धारमैया के पास क्षेत्रीय गौरव के लिए कुछ भी करने की हिम्मत है?'
