फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy meets Amit Shah in Delhi, JDS formally joins NDA today

गठबंधन: एनडीए में शामिल हुई जेडीएस; अमित शाह और नड्डा की मौजूदगी में कुमारस्वामी ने थामा दामन

Fri, 22 Sep 2023 04:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 22 Sep 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy meets Amit Shah in Delhi, JDS formally joins NDA today
एनडीए में शामिल हुई जेडीएस। - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद जनता दल (सेक्युलर) के औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का एलान किया गया। बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव से कुछ ही माह पर पहले जेडीएस के एनडीए खेमे में आने को कर्नाटक के सियासी समीकरणों के लिहाज से भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दोनों दल लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। माना जा रहा है कि राज्य में भाजपा 25 और जेडीएस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

कुमारस्वामी से मुलाकात के बाद के शाह की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में दोनों दलों के बीच गठबंधन की जारी दी गई। इसमें शाह ने यह भी कहा कि उनका सहयोग कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएगा और एक मजबूत एनडीए और एक मजबूत भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि दोनों दलों को साथ लाने में इसी साल हुए विधानसभा चुनाव ने अहम भूमिका निभाई। इस चुनाव में जहां भाजपा को कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवानी पड़ी, वहीं जेडीएस का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। नतीजे के बाद से ही दोनों दलों के नेता गठबंधन के लिए लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि गठबंधन पर पहले ही सहमति बन चुकी थी, मुख्य सवाल सीट बंटवारे का था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीट बंटवारे पर बनी सहमति
शुक्रवार को करीब दो घंटे की बैठक में सीट बंटवारे का फार्मूला निकालने के बाद नड्डा ने गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की। नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, हमारे वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में जेडीएस ने राजग का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह राजग और प्रधानमंत्री मोदी के न्यू इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि आज हमने औपचारिक रूप से भाजपा के साथ हाथ मिलाने और NDA का हिस्सा बनने पर चर्चा की। हमने औपचारिक रूप से प्रारंभिक मुद्दों पर चर्चा की है। कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ बनाया गठबंधन शाह के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, जेडीएस आधिकारिक तौर पर एनडीए में शामिल हो गया है। हमने कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन बनाया है। कांग्रेस राज्य में भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह किसानों के हित के खिलाफ काम कर रही है। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा, दोनों तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है। सीट बंटवारा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। हम उसे सुलझा लेंगे क्योंकि दोनों पक्षों का रुख सकारात्मक है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस गठबंधन को आगामी चुनाव में गेमचेंजर करार दिया है।

वहीं, बैठक के दौरान मौजूद रहे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से विकास का काम कर रहे हैं, कोई भी पार्टी NDA के साथ जुड़ने से ना नहीं कहेगी। मैं भी उनका(जेडीएस) स्वागत करता हूं। आने वाले चुनाव में NDA एक बार फिर सत्ता में आ रही है। हम कर्नाटक की सभी लोकसभा सीट जीत रहे हैं।

भाजपा को पुराना प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद
भाजपा को जेडीएस से गठबंधन के बाद राज्य में पुराना प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है। बीते चुनाव में भाजपा को राज्य की 28 में से 25, सहयोगी को एक सीट मिली थी। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के वोटों का अंतर पांच फीसदी रहा है, जबकि जेडीएस को 13.29 फीसदी वोट मिले थे। जेडीएस का 15 फीसदी वोक्कालिगा समुदाय में मजबूत पकड़ है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि लिंगायत और वोक्कालिगा को साधने के कारण पार्टी का बेस वोट ही करीब 32 फीसदी हो जाएगा।

कांग्रेस ने बताया, भाजपा की बी-टीम
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा की बी-टीम आधिकारिक तौर पर गठबंधन का हिस्सा बन गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस संबंध में किया गया उनका दावा आज सही साबित हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed