{"_id":"5c5d11a3bdec2273a0325999","slug":"hd-kumaraswamy-attacks-pm-modi-operation-lotus-congress-jds-alliance-govt-in-danger-bjp-yeddyurappa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में फिर से सियासी संकट, कुमारस्वामी ने जारी किया खरीद-फरोख्त का ऑडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में फिर से सियासी संकट, कुमारस्वामी ने जारी किया खरीद-फरोख्त का ऑडियो
Fri, 08 Feb 2019 10:52 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एक बार फिर कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। सत्ता के बीच कांग्रेस और जेडीएस अपने 13 विधायकों को लेकर असमंजस में है। इनमें 10 विधायक कांग्रेस के तो 2 निर्दलीय शामिल है। यह विधायक लगातार दूसरे दिन भी बजट सत्र से गैरहाजिर रहे। इनकी गैरहाजिरी गठबंधन सरकार के माथे पर लकीरे बढ़ा रही है। सरकार को ऑपरेशन लोटस के सफल होने का डर सत्ता रहा है। हालांकि आंकड़े अभी भाजपा के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे।
इन सब के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री योजनाबद्ध तरीके से लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। मैं सभी विपक्षी पार्टियों से आगे आकर संसद में उनको बेनकाब करने की अपील करता हूं। एक तरफ वह देश के नेताओं को उपदेश देते हैं और दूसरी तरफ अपने दोस्त को कालेधन के जरिए लोकतंत्र को गिराने का बढ़ावा देते हैं। मेरे पास अपनी बात के लिए सबूत है और मैं यह बेनकाब करूंगा।
कुमारस्वामी ने एक ऑडियो जारी किया जिसमें प्रदेश कथित रूप से येदियुरप्पा एक विधायक को 25 करोड़ रुपए और मंत्रिपद की पेशकश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वकील आरएलएन मूर्ति ने भाजपा के नेता बीएस युदियुरप्पा, मल्लेशवरम विधायक अश्वनाथ नारायण और अन्य नेताओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह सदन के कुछ सदस्यों को गलत तरीके से गिरफ्त में रखकर बजट सत्र में हिस्सा नहीं लेने दे रहे हैं।

Karnataka CM HD Kumaraswamy: On one side Narendra Modi is preaching to the country and politicians, on the other side, he is encouraging his friends to demolish democracy through black money. I will expose this now, I have the proof to back my charge. pic.twitter.com/wm1DTjfNSn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 8, 2019
कुमारस्वामी ने एक ऑडियो जारी किया जिसमें प्रदेश कथित रूप से येदियुरप्पा एक विधायक को 25 करोड़ रुपए और मंत्रिपद की पेशकश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वकील आरएलएन मूर्ति ने भाजपा के नेता बीएस युदियुरप्पा, मल्लेशवरम विधायक अश्वनाथ नारायण और अन्य नेताओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह सदन के कुछ सदस्यों को गलत तरीके से गिरफ्त में रखकर बजट सत्र में हिस्सा नहीं लेने दे रहे हैं।
Advocate RLN Murthy files complaint against BS Yeddyurappa, Malleshwaram BJP MLA,Ashwath Narayan&others alleging that 'BJP has committed an offence of kidnapping&wrongful confinement of some members of legislative assembly, not allowing them to participate in budget session 2019'
— ANI (@ANI) February 8, 2019