फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy apologises for objectionable language after video goes viral

Karnataka: पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने मांगी माफी, कांग्रेस विधायक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप

Thu, 24 Nov 2022 01:01 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोलार
एएनआई, कोलार Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 01:01 AM IST
सार

कुमारस्वामी ने अपने शब्दों के लिए माफी मांगते हुए तीन ट्वीट किए और कहा कि वह अपना बयान वापस लेते हैं।

विज्ञापन
HD  Kumaraswamy apologises for objectionable language after video goes viral
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार पर  जेडीएस रथ यात्रा के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था इसको लेकर बुधवार को माफी मांगी।

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस नेता के लिए पूर्व सीएम कुमारस्वामी द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद कुमारस्वामी ने अपने शब्दों के लिए माफी मांगते हुए तीन ट्वीट किए और कहा कि वह अपना बयान वापस लेते हैं।
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने एक ट्वीट में कहा कि मैंने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उससे मुझे भी चोट पहुंची है। उस शब्द का इस्तेमाल मेरी संस्कृति नहीं है। इस शब्द से पूर्व स्पीकर और कांग्रेस विधायक रमेश कुमार या अन्य को ठेस पहुंची है तो मुझे खेद है। मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जर्जर स्कूल को देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने बाद के ट्वीट में कहा कि कल श्रीनिवासपुर विधानसभा क्षेत्र के बंगावाड़ी गांव में एक जर्जर स्कूल को देखकर मुझे बहुत दुख हुआ।  पिछले दो-तीन साल से पीपल के पेड़ के नीचे बच्चों की कक्षाएं आयोजित होने की बात सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed