फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Havoc in across india, red alert in kerala three district, some relief in karnataka-Maharashtra

बाढ़ से पूरे दक्षिण भारत में हाहाकर, केरल के तीन जिलों में रेड अलर्ट, कर्नाटक-महाराष्ट्र में राहत

Wed, 14 Aug 2019 09:02 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 14 Aug 2019 09:02 AM IST
सार

  • केरल के तीन जिलों में रेड अलर्ट, कर्नाटक-महाराष्ट्र में राहत 
  • विजयन-राहुल ने किया वायनाड का दौरा
  • कर्नाटक में 50 हजार करोड़ का नुकसान 
  • महाराष्ट्र केंद्र से मांगेगा 6813 करोड़ की मदद
  • यूएई में भारतीयों ने जुटाई राहत सामग्री 
     

विज्ञापन
Havoc in across india, red alert in kerala three district, some relief in karnataka-Maharashtra
केरल में बचाव दल लोगों को बचाते हुए - फोटो : ANI

विस्तार

देश के बाढ़ प्रभावित चार राज्यों केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 225 हो गई। इनमें से केवल केरल में आठ अगस्त के अब तक 91 लोगों की मौत हुई है। राज्य में और बारिश होने का अनुमान है। हालांकि कर्नाटक और महाराष्ट्र में मौसम में सुधार हुआ है जिसके बाद बचाव एवं राहत अभियान तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


केरल के तीन जिलों में रेड अलर्ट, कर्नाटक-महाराष्ट्र में राहत 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक केरल में 91 और कर्नाटक में 48 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार को बचाव कार्य पूरा हो गया और पानी घटने का इंतजार किया जा रहा है। केरल में अभी भी 40 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने केरल के अल्लफुजा, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट और छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल में बचाव कर्मियों ने 2.52 लाख लोगों को करीब 1332 राहत शिविरों में पहुंचाया है।
विज्ञापन


विजयन-राहुल ने किया वायनाड का दौरा

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मल्लपुरम और वायनाड का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि सरकार इस संकट के दौर उनके साथ है। सरकार अभी बचाव कार्य पर ध्यान दे रही है बाद में पीड़ितों को पुन: स्थापित किया जाएगा। राहुल गांधी भी वायनाड में बाढ़ पीड़ितों से मिले और हर संभव मदद का वादा किया।  उन्होंने केंद्र सरकार से भी मदद मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में 50 हजार करोड़ का नुकसान 

कर्नाटक में मंगलवार को बाढ़ से हालात में सुधार हुआ है। 6.77 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। पानी घटने लगा है और बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को शिवमोगा में बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा किया। उन्होंने कहा बाढ़ से सभी जिलों में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। केंद्र से 3000 करोड़ रुपये की तत्काल मदद मांगी गई है। 

महाराष्ट्र केंद्र से मांगेगा 6813 करोड़ की मदद 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि केंद्र से 6813 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की जाएगी। इसमें 4708 करोड़ रुपये कोल्हापुर, सांगली और सतारा के लिए व 2105 करोड़ रुपये कोंकण नासिक और अन्य महाराष्ट्र के लिए। इसके अतिरिक्त सरकार छोटे व्यापारियों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए 300 करोड़ रुपये की मांग करेगी। 


यूएई में भारतीयों ने जुटाई राहत सामग्री 

दक्षिण भारत में बाढ़ की स्थिति में यूएई में बसे भारतीयों ने वहां राहत सामग्री जुटाना शुरू कर दिया है। खलीज टाइम्स के मुताबिक वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी नाम के एक समूह के 50 कलाकारों ने कपड़े, दवाएं, चप्पलें और खाद्य पदार्थ एकत्रित करने के लिए कैंपेन शुरू किया है। इसके लिए दुबई में तीन कलेक्शन सेंटर खोले गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed