फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haveri Police registers FIR against BJP's Tejasvi Surya for false claim over farmer suicide

Karnataka: किसान आत्महत्या को वक्फ भूमि विवाद से जोड़ने के लिए तेजस्वी सूर्या पर केस, फर्जी खबर फैलाने का आरोप

Fri, 08 Nov 2024 12:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 08 Nov 2024 12:18 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर बंगलूरू दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने सात नवंबर को आरोप लगाया था कि हावेरी जिले के किसान ने वक्फ बोर्ड द्वारा उसकी जमीन अधिगृहित किए जाने के बारे में पता चलने पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इसी को लेकर अब मुश्किल में घिर गए हैं। 

विज्ञापन
Haveri Police registers FIR against BJP's Tejasvi Surya for false claim over farmer suicide
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हावेरी में एक किसान की आत्महत्या के मामले को वक्फ बोर्ड के साथ भूमि विवाद से जोड़कर फर्जी खबर फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, सूर्या के अलावा कुछ कन्नड़ समाचार पोर्टल के संपादकों पर भी कार्रवाई की गई है। 

सात नवंबर को किया था पोस्ट
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन समाचार पोर्टल की खबर को साझा करते हुए बंगलूरू दक्षिण के सांसद ने सात नवंबर को आरोप लगाया था कि हावेरी जिले के रुद्रप्पा चन्नप्पा बालिकाई नामक किसान ने वक्फ बोर्ड द्वारा उसकी जमीन अधिगृहित किए जाने के बारे में पता चलने पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कर्नाटक में खतरनाक प्रभाव डाला है। 

विज्ञापन


क्या बोले थे सूर्या?
सूर्या ने आरोप लगाया था, ‘अल्पसंख्यकों को खुश करने की जल्दबाजी में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कर्नाटक सरकार में आवास, वक्फ एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री बी. जेड. जमीर अहमद खान ने राज्य में विनाशकारी हालात पैदा कर दिए हैं, जिसे हर गुजरते दिन के साथ रोकना असंभव होता जा रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताई थी फर्जी खबर
बाद में हावेरी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा समाचार लेख को फर्जी बताए जाने के बाद सांसद ने पोस्ट को हटा दिया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘साझा की गई खबर फर्जी है। ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। यहां जिस किसान रुद्रप्पा चन्नप्पा बालिकाई का जिक्र किया गया है, उनकी छह जनवरी 2022 को आत्महत्या की सूचना मिली थी। बताया जाता है कि उन्होंने कर्ज एवं फसल नुकसान के कारण आत्महत्या की थी।'

उन्होंने बताया कि आदर थाने में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया था और अंतिम रिपोर्ट पहले ही पेश की जा चुकी है। 

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हावेरी जिला पुलिस के सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ में तैनात एक पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 (2) (विभिन्न समूहों के बीच घृणा, दुर्भावना या दुश्मनी की भावना पैदा करने या बढ़ावा देने के इरादे से बयान देना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना) के तहत ‘कन्नड़ दुनिया ई-पेपर’ और ‘कन्नड़ न्यूज ई-पेपर’ के संपादकों तथा तेजस्वी सूर्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’


उन्होंने बताया कि हावेरी जिले के सीईएन (साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, स्वापक नियंत्रण) थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पिछले दिनों वक्फ विधेयक के लिए बनी समिति के अध्यक्ष पहुंचे थे कर्नाटक
कर्नाटक में वक्फ भूमि को लेकर विवाद तेज हो गया है। वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल पिछले दिनों कर्नाटक पहुंचे और कई जिलों में दौरा कर किसानों से मिले। उनके साथ तेजस्वी सूर्या भी थे। पाल ने कहा था कि संसद के शीतकालीन सत्र में इस दौरे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। दूसरी तरफ, जेपीसी के विपक्षी सांसदों ने पाल के इस दौरे की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed