फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Hats off to Captain Rohit Sharma': Cong's Shama Mohamed hails Champions Trophy win

'रोहित शर्मा को सलाम': अब शमां मोहम्मद ने की भारतीय कप्तान की तारीफ, पहले यह कहकर खड़ा कर दिया था विवाद

Mon, 10 Mar 2025 01:04 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 10 Mar 2025 01:04 AM IST
सार

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए शर्मा की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में टीम की जीत पर बधाई दी।

विज्ञापन
'Hats off to Captain Rohit Sharma': Cong's Shama Mohamed hails Champions Trophy win
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद - फोटो : एएनआई

विस्तार

कभी कप्तान रोहित शर्मा को मोटा बताकर विवादों में आईं केरल कांग्रेस की नेता शमां मोहम्मद, चैंपियंस ट्राफी जीत के बाद भारतीय कप्तान की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं। शमां ने सोशल मीडिया पर लिखा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के लिए किए गए विलक्षण प्रदर्शन पर भारतीय टीम को बधाई। कप्तान रोहित शर्मा को सलाम जिन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया, शानदार 76 रन बनाए और जीत की लय तय कर दी। 

विज्ञापन


पहले रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा था?
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी होने के लिहाज से मोटे हैं। उन्होंने यह भी कहा था, 'उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! ... और निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान।' हालांकि बाद में कांग्रेस आलाकमान के दबाव डालने पर वह पोस्ट हटाया था। 
विज्ञापन


उनके पोस्ट की लाखों क्रिकेट प्रशंसकों ने कड़ी आलोचना की थी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी इसे शर्मनाक करार दिया था। केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने रोहित की कप्तानी और फिटनेस स्तर को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पर निशाना साधा था। मांडविया ने शमा के बयान को शर्मनाक बताया था। रोहित रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में 17 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए थे और कांग्रेस प्रवक्ता का बयान इसी के बाद आया था, जिसे लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत रॉय ने किया था कांग्रेस नेता का समर्थन
एक पाकिस्तानी खेल पत्रकार ने भी कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की और रोहित शर्मा को विश्वस्तरीय खिलाड़ी बताया। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत रॉय ने कांग्रेस नेता समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल ठीक कहा है। रोहित को तो टीम में होना ही नहीं चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed