फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hathras incident no different than atrocities on Hindu girls in Pak: sanjay Raut

हाथरस की घटना पाक में हिंदू लड़कियों पर अत्याचार से अलग नहीं: राउत

Sun, 04 Oct 2020 11:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 04 Oct 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hathras incident no different than atrocities on Hindu girls in Pak: sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : ANI

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना की तुलना पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचार से की। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना पाक में हिंदू लड़कियों पर अत्याचार से अलग नहीं है। राउत ने इस घटना को पाकिस्तान में एक 19 वर्षीय महिला का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना से जोड़कर देखा है। 

विज्ञापन


पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में छपे एक लेख में, राउत ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर अपने मुंबई-पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) टिप्पणी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हाथरस को अभी तक पाकिस्तान क्यों नहीं कहा गया है।
विज्ञापन


हाथरस की पीड़िता कोई हस्ती नहीं थी और नशीली दवा नहीं ले रही थी। वह कोई अवैध निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च नहीं कर रही थी। वह एक साधारण लड़की थी, जिसके शव को रातों रात जला दिया गया। यह सब हुआ योगी (उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के) रामराज्य में।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सुनते हैं कि पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं होती हैं जहां हिंदू लड़कियों का अपहरण, बलात्कार और हत्या कर दी जाती है। हाथरस में जो हुआ वह अलग नहीं था। अब तक किसी ने हाथरस को पाकिस्तान नहीं कहा है। बता दें कि राउत ने ये सारी बातें अपने साप्ताहिक कॉलम रोखठोख में लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed