फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hathras gangrape case how many cases increase since 2012 nirbhaya case ncrb data release

2019 में दुष्कर्म के रोजाना 88 नए मामले दर्ज किए गए, महिलाओं के प्रति अपराध 7.3 फीसदी बढ़े

Sun, 04 Oct 2020 11:31 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras gangrape case how many cases increase since 2012 nirbhaya case ncrb data release
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला

हाथरस में दलित बच्ची के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म से एक बार फिर देश में कड़े कानून को लेकर आवाजें उठने लगी हैं। साल 2012 में निर्भया के साथ हुए दुष्कर्म के बाद से हर साल कोई ना कोई हैवानियत भरा मामला देखने को मिल जाता है। क्राइन इन इंडिया की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में महिलाओँ के प्रति अपराध और बढ़े हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले साल की तुलना में 2019 में महिलाओं के प्रति अपराध 7.3 फीसदी तक बढ़े हैं। 2019 में रोजाना औसतन दुष्कर्म के 88 नए मामले दर्ज किए गए हैं और पूरे साल में 32,033 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 11 फीसदी मामले दलित महिलाओं और बच्चियों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, 2012 से लेकर 2019 तक देश में दुष्कर्म के लगभग 2.66 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल सबसे ज्यादा मामले राजस्थान में दर्ज किए गए, जिनकी संख्या 6,000 थी और उसके बाद उत्तर प्रदेश में 3,065 मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि कितने मामलों में कितने लोगों को सजा मिली है और ये आंकड़ें चौंकाने वाले हैं। दुष्कर्म के मामलों में सजा की दर अभी भी 27 फीसदी ही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट होने के बाद भी इतने कम मामलों की सुनवाई हुई है। 


लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि 31 मार्च 2019 तक देश में 581 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए। इसके बाद भी पिछले दस सालों में दुष्कर्म के मामले 31 फीसदी तक बढ़े हैं। आइए एक बार नजर डालते हैं कि 2012 से लेकर 2019 तक दुष्कर्म के मामलों में कितनी बढ़ोतरी हुई..
 
साल  मामले
2012  24,923
2013   33,707
2014  36,735
2015  34,651
2016 38.947
2017  32,559
2018  33,356
2019  33,033

                 
               
             
               
               
                 
               
               
                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed