{"_id":"5f97c8488ebc3e7502493a74","slug":"hathras-case-sc-says-allahabad-hc-will-consider-all-aspects-cbi-will-file-status-reports-there-case-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: अभी दिल्ली ट्रांसफर नहीं होगा केस, इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगी निगरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hathras Case: अभी दिल्ली ट्रांसफर नहीं होगा केस, इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगी निगरानी
Tue, 27 Oct 2020 01:47 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
विलाप करता पीड़िता का परिवार और रिश्तेदार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि केस की निचली कोर्ट में सुनवाई (ट्रायल) को फिलहाल राज्य से बाहर दिल्ली स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। मामले की जांच पूरी होने के बाद ट्रायल के स्थानांतरण पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि सीबीआई जांच की निगरानी इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगी। सामाजिक कार्यकर्ताओं और वकीलों द्वारा दाखिल याचिकाओं में कहा गया था कि उत्तर प्रदेश में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है, क्योंकि जांच कथित तौर पर रोक दी गई थी। इस पर शीर्ष अदालल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई उच्च न्यायालय के समक्ष केस की स्थिति रिपोर्ट दायर करेगी। मामले में जांच की निगरानी सहित सभी पहलुओं की देखरेख इलाहाबाद उच्च न्यायालय करेगा और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन