फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hassan truck incident: PMO announces ex-gratia from PMNRF truck rammed into crowd Ganesh immersion procession

Hassan Truck Incident: पीएम मोदी ने हासन हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि का एलान; नौ की मौत और 22 घायल हुए थे

Sat, 13 Sep 2025 09:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 13 Sep 2025 09:00 AM IST
सार

हासन जिले के एक गांव में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन जुलूस में एक ट्रक के घुस जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए थे। घायलों में कम से कम आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Hassan truck incident: PMO announces ex-gratia from PMNRF truck rammed into crowd Ganesh immersion procession
घायलों का इलाज चल रहा - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक में हासन ट्रक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। दरअसल, बीते दिन हासन में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक ट्रक ने भीड़ को कुचल दिया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए थे।

विज्ञापन


Image

इससे पहले पुलिस सूत्रों ने बताया था कि शुक्रवार रात हासन जिले के एक गांव में गणेश विसर्जन जुलूस में एक ट्रक के घुस जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए थे। घायलों में कम से कम आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। घटना गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम दिन रात लगभग 8.45 बजे मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई। ज्यादातर मृतक युवा लड़के हैं। 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हासन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन

चालक ने भागने की कोशिश की, भीड़ ने पिटाई की
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरकलागुडु से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन श्रद्धालुओं से टकरा गया, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भुवनेश ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया, उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ट्रक एक लॉजिस्टिक कंपनी का था।

सूत्रों ने बताया कि ट्रक के पहियों के नीचे दबकर चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने हसन के विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ दिया। 'एक्स' पर एक पोस्ट में सिद्धारमैया ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह कई लोगों की जान जाने और लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से दुखी हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन

पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी राज्य सरकार
सिद्धारमैया ने कहा, 'सरकार मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी। इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। यह बहुत ही दुखद क्षण है। आइए हम सभी इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हों।'

विज्ञापन

सरकार से हादसे में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज के लिए कदम उठाने की अपील
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'हासन तालुका के मोसाले होसाहल्ली में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुए भीषण हादसे की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।' जेडीएस नेता ने राज्य सरकार से हादसे में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज के लिए कदम उठाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed