फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haseena's eviction script was being written for a long time

Bangladesh: लंबे समय से लिखी जा रही थी हसीना की बेदखली की स्क्रिप्ट, अपने ही देश को मिटाने पर आमादा है युवा

Wed, 07 Aug 2024 07:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Aug 2024 07:30 AM IST
सार

बांग्लादेश में तख्तापटल रातों रात नहीं हुआ बल्कि इसके लिए पहले ही स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी थी। कुछ विशेषज्ञ अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मिलीभगत से शेख हसीना को सत्ता से हटाया गया है।

विज्ञापन
Haseena's eviction script was being written for a long time
बांग्लादेश में हिंसा और शेख हसीना - फोटो : ani

विस्तार

पांच अगस्त को शेख हसीना को बांग्लादेश की सेना ने देश छोड़ने के लिए 45 मिनट का समय दिया, लेकिन तख्तापलट की यह स्क्रिप्ट रातों-रात तैयार नहीं हुई, बल्कि एक के बाद एक चालें चली गईं। मई से अब तक के घटनाक्रम पर अगर नजर डालें, तो विशेषज्ञों ने इस बात की आशंका जताई है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के गठजोड़ ने हसीना को सत्ता से रुखसत किया है।
विज्ञापन


23 मई : शेख हसीना ने कहा कि एक ‘श्वेत व्यक्ति’ ने उन्हें प्रस्ताव दिया है कि यदि वे एक देश (अमेरिका) को बांग्लादेश में सैन्य एयरबेस बनाने दें, तो उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

5 जून : हाईकोर्ट ने नौकरियों में बांग्लादेश मुक्ति योद्धाओं को आरक्षण बहाल करने का आदेश दिया और 2018 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण रद्द करने की सरकारी अधिसूचना को अवैध करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 जुलाई : बार्क यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ आरक्षण कोटे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देशभर में फैलने लगा।
16 जुलाई : विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। सुरक्षा अधिकारियों के साथ झड़पें हुईं। इंटरनेट बंद कर दिया गया, जो 10 दिनों तक बंद रहा।
21 जुलाई : सुप्रीम कोर्ट ने कोटा सिस्टम को कम करने का आदेश दिया, मुक्ति योद्धाओं को 30 से घटाकर 5 फीसदी आरक्षण का आदेश दिया। फैसले के बाद स्थिति सामान्य होने लगी।
4 अगस्त : पूर्व सेना प्रमुख जनरल इकबाल करीम भुइयां ने सरकार से सैनिकों को वापस बुलाने और विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों की निंदा करने को कहा। सेना प्रमुख वकर-उज-जमां ने भी प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन दोहराया।
5 अगस्त : सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के इस्तीफे की मांग करते हुए ढाका तक लांग मार्च का एलान किया। 5 अगस्त को ही सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को अल्टीमेटम जारी किया कि वे 45 मिनट में इस्तीफा दे दें। इसके बाद पांच अगस्त को ही अमेरिका और ब्रिटेन सहित तमाम पश्चिमी देशों ने एक चुनी हुई प्रधानमंत्री के तख्तापलट का स्वागत किया।

इन घटनाओं से यह साफ है कि अमेरिका और इसके सहयोगी बांग्लोदश में जो बदलाव चाहते थे। बांग्लादेश से पहले, इसी तरह की परिस्थितियों में श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, वेनेजुएला, निकारागुआ, ईस्ट तिमोर, सहित तमाम देशों में तख्तापलट हुआ है, जिसके बाद वहां पश्चिमी देशों की कठपुतली सरकारें काम कर रही हैं।


अपने ही देश के इतिहास को मिटाने पर आमादा युवा
बगावत की आग में जल रहे बांग्लादेश के युवा अपने ही इतिहास को मिटाने पर आमादा हैं। तस्वीरों में उन शेख मुजीबुर्रहमान की प्रतिमाओं को तोड़ते हुए साफ देखा जा सकता है, जिनकी वजह से बांग्लादेश को दुनिया के नक्शे पर जगह मिली। आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुई बगावत की आग की लपटों ने कब और कैसे युवाओं में बंग बंधु के खिलाफ इतनी नफरत पैदा कर दी, समझ से परे है। ये तस्वीरें इस बात की भी गवाह हैं कि प्रदर्शनकारियों में बहुत से युवा तो ऐसे हैं, जो अपने ही देश के शिल्पी मुजीबुर्रहमान के संघर्षों से अनजान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed