फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Has any governor taken such measures Like Arif Mohammad Khan, Kerala education minister as VCs asked to quit

Kerala: 'आपको कुलपतियों से इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं', राज्यपाल पर भड़के केरल के सीएम पिनराई विजयन

Mon, 24 Oct 2022 01:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Oct 2022 01:47 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के विपरीत सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के मद्देनजर राज्य के नौ विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर से सोमवार सुबह तक इस्तीफा देने को कहा है।

विज्ञापन
Has any governor taken such measures Like Arif Mohammad Khan, Kerala education minister as VCs asked to quit
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने के निर्देश के कारण राज्य की सियासत तेज हो गई है। इसके विरोध में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंड (एलडीएफ) ने जहां कई जगह विरोध प्रदर्शनों की घोषणा कर दी है वहीं अब केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्यपाल को अड़े हाथों लिया है। विजयन ने कहा है कि राज्यपाल के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है।  मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्यपाल का कदम लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार और अकादमिक रूप से स्वतंत्र माने जाने वाले विश्वविद्यालयों की शक्तियों का अतिक्रमण है।  मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि राज्यपाल राज्य के ‘विश्वविद्यालयों को नष्ट’ करने की मंशा से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि राज्यपाल ने ही इन नौ विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की थी और अगर ये नियुक्तियां गैरकानूनी थीं तो पहली जिम्मेदारी खुद राज्यपाल की है।  बता दें कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के विपरीत सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के मद्देनजर राज्य के नौ विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर से सोमवार सुबह तक इस्तीफा देने को कहा है।

विज्ञापन


राज्यपाल पर भड़कीं केरल की उच्च शिक्षा मंत्री
केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने राज्यपाल के इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि क्या इतिहास में देश के किसी राज्यपाल ने इस तरह से किए हैं? इसे सरकारी गतिविधियों में हस्तक्षेप करने के प्रयास के रूप में देखा जा सकता है। हमारे विश्वविद्यालय असाधारण उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं लेकिन राज्यपाल के इस कदम की वजह से छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया
जिन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया उनमें केरल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कन्नूर विश्वविद्यालय, एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कालीकट विश्वविद्यालय और थुंचथ एज़ुथाचन मलयालम विश्वविद्यालय समेत कुल नौ विश्वविद्यालय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed