फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Haryana-Punjab agree to resolve Sutlej-Yamuna Link Canal dispute', Jal Shakti Minister Patil's big claim

Jal Shakti: 'सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद दूर करने पर हरियाणा-पंजाब सहमत', जल शक्ति मंत्री पाटिल का बड़ा दावा

Thu, 10 Jul 2025 03:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 10 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे के लिए दशकों पहले बनाई गई एसवाईएल नहर वर्षों से कानूनी और राजनीतिक विवाद का केंद्र है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में अंतर-राज्यीय जल विवाद पर चर्चा के लिए हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच सहमति बन गई है। 

विज्ञापन
'Haryana-Punjab agree to resolve Sutlej-Yamuna Link Canal dispute', Jal Shakti Minister Patil's big claim
बैठक करते जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : एक्स/@CRPaatil

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि सरकार सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद को दूर करने पर पंजाब और हरियाणा सहमत हो गए हैं। दोनों पक्ष समाधान के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में अंतर-राज्यीय जल विवाद पर चर्चा के लिए हुई बैठक के बाद जल शक्ति मंत्री ने यह दावा किया।  बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे ECI', बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर 'सुप्रीम' आदेश

जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि मंत्रालय जल संसाधनों के न्यायसंगत और बेहतर प्रबंधन के लिए दोनों राज्यों को पूरा सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में सतलुज-यमुना लिंक नहर से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय दोनों राज्यों को एक संतुलित समाधान खोजने में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सभी पक्षों ने खुलकर बातचीत की और समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने पर सहमति व्यक्त की।

ये भी पढ़ें: संजय राउत बोले- महाराष्ट्र में निकाय चुनावों के लिए इंडिया या एमवीए जैसे गठबंधन की जरूरत नहीं

पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे के लिए दशकों पहले बनाई गई एसवाईएल नहर वर्षों से कानूनी और राजनीतिक विवाद का केंद्र है। अधिकारियों ने कहा कि आगे तकनीकी स्तर पर चर्चा होगी। दोनों राज्य केंद्र के मार्गदर्शन में वार्ता जारी रखने की इच्छा जता रहे हैं। अब अगली बैठक अगस्त में होगी, जहां चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed